-->

Breaking News

मतदाताओ की जागरूकता और भागीदारी से ही लोकतंत्र मजबूत होता है : मुकेश शुक्ला


मतदाता दिवस का जिला स्तरीय समारोह सम्पन्न

अबधबिहारी सिंह "निक्की" एमपी ऑनलाइन न्यूज़
सतना, ब्यूरो : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी 2018 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में जिला, तहसील ब्लाक स्तर सहित सभी मतदान केन्द्रो में उत्साह के साथ मतदाता दिवस सोल्लास मनाया गया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के जिला स्तरीय समारोह का आयोजन शासकीय इंदिरा कन्या महाविद्यालय सतना में किया गया। जहां कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार शुक्ला ने सभी उपस्थित ब्यक्तियो मतदाताओ को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। इस मौके पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी जे.पी.धुर्वे, प्रो. डॉ. बी.के.गुप्ता, प्राचार्य कल्पना श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा क्रांति राजौरिया सहित स्वीप पार्टनर विभागो के प्रमुख अधिकारी, महाविद्यालयो के प्राध्यापक कैम्पस एम्बेसडर एवं छात्र-छात्रायें गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।  

कलेक्टर मुकेश कुमार शुक्ला ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं समक्ष दीप प्रज्जलन कर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होने कहा कि मतदाताओ की जागरूकता और भागीदारी से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। लोकतांत्रिक परम्पराओ के कारण ही भारत का दुनिया मे नाम और सम्मान सर्वोच्च है। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने नये मतदाताओ को एपिक कार्ड का वितरण भी किया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विद्यालयीन और महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओ की आयोजित की गई निबंध बाद-विवाद स्लोगन प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियो को नकद पुरूस्कार राशि व प्रशस्ति पत्र वितरित किये गयें। जिला स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ आंगनवाडी कार्यकर्ता और कैम्पस एम्बेसडर को स्वीप प्लान के तहत प्रशस्ति पत्र प्रदान किये। जिला स्तरीय आयोजन के साथ ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदान केन्द्रो में संबंधित मतदान केन्द्र के बूथ लेबल अधिकारी द्वारा नये बढे मतदाताओ को नवीन मतदाता फोटो परिचय दिये गये तथा नये मतदाताओ का स्वागत किया गया। साथ ही तहसील ब्लाक एवं जिले के सभी मतदान केन्द्रो मे आयोजित मतदाता दिवस के कार्यक्रम मे उपस्थित मतदाताओ नागरिको को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com