-->

Breaking News

गणतंत्र दिवस में उद्योग मंत्री गवर्मेंट स्कूल में विशेष मध्यान्ह भोजन में होंगे शामिल



रीवा : गणतंत्र दिवस पर रीवा जिले की सभी प्राथमिक तथा माध्यमिक शालाओं में विशेष मध्यान्ह भोजन का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तरीय कार्यक्रम रीवा में गवर्मेंट स्कूल क्रमांक एक में आयोजित किया जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उद्योग, वाणिज्य तथा खनिज मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल विशेष मध्यान्ह भोजन में शामिल होकर विद्यार्थियों के साथ हलुआ-पूड़ी खायेंगे। नगर निगम के आयुक्त सौरभ कुमार सुमन ने अधिकारियों को मध्यान्ह भोजन के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिये हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मयंक अग्रवाल ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सभी शालाओं में गणतंत्र दिवस पर विशेष मध्यान्ह भोजन के आयोजन के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिये हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com