-->

Breaking News

मतदाता और उसका मत ही लोकतंत्र का मूल आधार


राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय का विशेष आयोजन
सीधी : सूचना एवम प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय जिले स्थित संजय गाँधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विशेष जनजागरूकता का आयोजन किया गया। सीधी इकाई प्रभारी हिमांशु सोनी ने छात्रों को बताया की हम साल के पहले महीने में हैं और सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाओं में से एक जो है वह है हमारा गणतंत्र दिवस। लेकिन एक और महत्वपूर्ण दिन इसी महीने में आता है, जो है राष्ट्रीय मतदाता दिवस। यह भारतीय लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन का उद्देश युवा भारतीय मतदाताओं को लोकतांत्रिक राजनीतिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। भारत सरकार ने 2011 साल से हर साल 25 जनवरी को “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” ​​के रूप में मनाने का फैसला किया।

भारत की 50% से अधिक आबादी 35 साल के उम्र के निचे की है और इसका एक बड़ा हिस्सा 18 साल का पड़ाव पार कर रहा है। उन्हें जागरूक करना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनाना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्हें अपने अधिकारों और दायित्वों का एहसास कराना बहुत जरूरी है। इस तरह से हम लोकतंत्र में लोगों की भागीदारी बढ़ा सकतें है।

किसी भी देश के नागरिक के लिए मतदान अतिआवश्यक है। जब राष्ट्र का नागरिक एक मतदाता की नजर से मतदान करता है और चुनाव में सम्मिलित होकर देश तथा राज्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करता है तो वे अपने देश के एक सच्चे नागरिक की भूमिका बखूबी तरीके से निभा रहा होता है। हमारे मतदान से ही देश और राज्य का वर्तमान और भविष्य निर्धारित होता है क्योंकि हम जिस दल या प्रतिनिधि को चुनते है वो हमारा नेतृत्व करता है, हमें उसी के शासन और नीतियों पर ही चलना पड़ता है। इसीलिए हम सबसे यही कहना चाहेंगे कि कृपया सोच-समझकर और गंभीर विचार-विमर्श करके ही अपने देश-वतन के प्रति अपना मतदान कीजिए। कार्यक्रम के दौरान इकाई प्रभारी द्वारा छात्रों को सपथ भी दिलाया गया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com