-->

Breaking News

कलेक्टर ने जिले के प्रषासनिक अमले के साथ कोतमा जनपद पंचायत के ग्राम ठोड़हा में लगायी जन चैपाल

कलेक्टर ने जिले के प्रषासनिक अमले के साथ कोतमा जनपद पंचायत के ग्राम ठोड़हा में लगायी जन चैपाल

ग्रामीणों की मांग पर बसखला से बसखली मार्ग पर पुलिया निर्माण का स्टीमेट तैयार करने के कलेक्टर ने संवंधित अधिकारियों को दिये निर्देष

अनूपपुर / लोगों की जन समस्याओं को जानने तथा उनका मौके पर ही निराकरण करने के उद्देष्य से आज कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने जिले के वरिष्ठ प्रषासनिक अधिकारियों के साथ कोतमा जनपद पंचायत के ग्राम ठोडहा में पहुंचकर पंचायत भवन के पास चैपाल का आयोजन किया। 
आपने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेष सरकार की मंषा है कि लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो, उन्हे शासकीय कार्यालयों के चक्कर नही काटने पडें। इसी मंषा के साथ पूरा जिला प्रषासन आपके गांव में उपलव्ध है । आप सभी विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं  की जानकारी प्राप्त करें तथा उनका लाभ लेने हेतु आवेदन करें । इस अवसर पर आपने कहा कि स्वस्थ्य जीवन ही असली सम्पत्ति है । इसके लिए हमें साफ -सुथरा रहना होगा । आप सभी लोग ं शौचालय बनवायें तथा उनका उपयोग भी करें । कलेक्टर ने चैपाल में नामान्तरण , ऋण पुस्तिका का वितरण , प्रधानमंत्री आवास , पेयजल व्यवस्था , टीकाकरण , दस्तक अभियान , लाडली लक्ष्मी योजना , मध्यान्ह भोजन वितरण , निःषुल्क साइकिल एवं पुस्तक वितरण , छात्रवृत्ति वितरण की जानकारी प्राप्त की । कलेक्टर ने ग्रामीणों की मांग पर बसखला से बसखली मार्ग पर पुलिया निर्माण का स्टीमेट तैयार करने के निर्देष संवंधित अधिकारियों को दिये । चैपाल कार्यक्रम में सी.ई.ओ. जिला पंचायत श्री के.व्ही.एस.चैधरी , एस.डी.एम. कोतमा श्री मिलिन्द नागदेवे , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी , उप संचालक कृषि , विभिन्न निर्माण विभागों के अधिकारी , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, ए.पी.ओ. श्री अनुराग निगम , उपयंत्री तथा ग्रामीणजनश्उपस्थित थे । सी.ई.ओ. जिला पंचायत श्री के.व्ही.एस.चैधरी ने कहा कि जल के बिना मानव जीवन असंभव है , इसलिए सरकार के साथ -साथ समाज को भी जल संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए । आपने उपस्थित जनसमूह से पात्रता पर्ची एवं खाद्यान्न वितरण की भी जानकारी ली । भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने कृषि विभाग की पहल पर जिले में किसानों द्वारा शुरु की गयी स्ट्रा बेरी की खेती का भी अवलोकन किया । उन्होने किसानों से प्रषिक्षण तथा कृषि विभाग द्वारा दिये जा रहे सहयोग के संवंध में भी जानकारी प्राप्त की । उप संचालक कृषि श्री एन.डी. गुप्ता ने गताया कि चयनित किसानों को आत्मा परियोजना के तहत सरगुजा भेजकर प्रषिक्षण दिलाया गया है । वर्तमान में समय-समय पर विभागीय अमले द्वारा लगातार परामर्ष दिया जा रहा है ।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com