ग्राम स्तर पर भी होंगे गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम
अबधबिहारी सिंह "निक्की" एमपी ऑनलाइन न्यूज़
सतना, ब्यूरो : गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2018 को जिले के समस्त महत्वपूर्ण शासकीय भवनो और ऐतिहासिक भवनो पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। जिला तहसील ब्लाक और ग्राम स्तर पर भी गणतंत्र दिवस के समारोह गरिमामय तरीके से आयोजित किये जायेगें। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा ग्राम ब्लाक तहसील स्तर पर गणतंत्र दिवस समारोह मनाये जाने के मॉडल कार्यक्रम के अनुसार ग्राम स्तर पर प्रातः 7 बजे प्रभात फेरी निकाली जायेगी जिसमे स्कूल के बच्चे ग्रामवासी नगर सेना तथा सामान्य जन समूह भाग ले सकेगें। ध्वजारोहण एवं ध्वज की सलामी के पश्चात् गणतंत्र दिवस संदेश पढा जाये तथा राष्ट्रीयगान और म.प्र. गान संयुक्त रूप से गाया जायेगा। ब्लाक एवं तहसील स्तर पर कार्यक्रम मुख्यालय में समारोहपूर्वक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। गणतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय समारोह है जिसमें प्रत्येक आमंत्रित अधिकारी का दायित्व होगा कि वह गणतंत्र दिवस समारोह मे अवश्य उपस्थित रहे। समारोह मे भाग लेना शासकीय ड्यूटी का अंग है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य आयोजन में जिले से संबंधित सभी सांसद सदस्य विधायक पार्षदो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कारगिल युद्ध मे शहीद हुये सैनिको के परिवार मीसाबंदियो एवं गणमान्य नागरिको रेलवे आयकर बैंक महालेखाकर एन.सी.सी. सेना एवं सभी आयोगो के सदस्यो एवं अधिकारियो को गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन मे आमंत्रित किये जाने के निर्देश दिये गये है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com