-->

Breaking News

ग्रामीण महिलाओं ने क्रिकेट खेलकर उठाया आनंद, कलेक्टर ने की हौसला आफजाई


रीवा : शासन के आनंदोत्सव कार्यक्रम की श्रंखला में आज जिला स्तरीय कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं ने क्रिकेट खेलकर आनंद उठाया। महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक ने परिचय प्राप्त कर उनकी हौसला आफजाई की।

कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि यह खेल नियत ड्रेस में ही खेला जाता है मगर महिलाओं का साड़ी पहनकर खेलना ही आनंद की अनुभूति देता है। खेल में रन लेना कठिन काम है मगर इसमें भी यह अपने आप में अनूठा प्रदर्शन रहा।

 

आनंद विभाग के आयोजकत्व में स्थानीय टीआरएस फालोअप में आयोजित क्रिकेट मैच में ग्रामीण महिला टीम मऊगंज व रीवा के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें मऊगंज टीम ने रीवा को 5 विकेट से पराजित किया। विजेता टीम को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम सौरभ कुमार सुमन, एसडीएम हुजूर अरूण विश्वकर्मा, उप संचालक रोजगार अनिल दुबे, जिला खेल एवं युवक कल्याण अधिकारी राजेश शाक्य, जिला प्रबंधक डी.पी.सिंह, अशोक सिंह, अमर सिंह जाटव, राखी सिंह, रीतिका शर्मा, विपिन, के.के. वर्मा, राकेश भास्कर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com