-->

Breaking News

रंगत व पहचान खो रहा फॉरेस्ट का शैलवन



अनदेखी के चलते प्राकृतिक सौंदर्य पर लग रहा ग्रहण, चमक बिखेरने प्रयास नहीं
कटनी। प्रागैतिहासिक युगीन शैलचित्र, जीवाश्म तथा शिलालेखों को अपने आंचल में समेटे मनोरम प्राकृतिक वातावरण से आच्छादित झिंझरी स्थित वन विभाग का शैलवन निरंतर उपेक्षा ओर बेपरवाही के चलते अपना वास्तविक स्वरूप खोता जा रहा है। करीब एक दशक पहले अस्तित्व में आये इस 48 हेक्यटर क्षेत्र वाले शैलवन को बड़ी धनराशि खर्च करके विकसित किया गया था जहां एक से बढ़कर एक प्रजातियों वाले पौधो से घिरे उंची नीची पहाड़ियों वाली इस जगह को रमणीक वातावरण में तब्दील किया गया था। बड़ो व बच्चों के स्वस्थ्य मनोरंजन की दृष्टि से झूले, सीट शेड आदि भी लगवाये गये थे। लेकिन वक्त के साथ ही अनदेखी के चलते यहां अब हर तरफ अव्यवस्थाही पसरी हुई है। पहाड़ियों को काट काटकर चीपीकरण युक्त रास्ता बनाया गया था। बेहद सुंदर कटाव वाली पहाड़ियों में अंकित शिलालेखो के देखने लोग पहुंचते थे। शुरूआती दिनों में सब कुछ इतना आर्कषक था कि व्यक्ति यहां सहज ही रम जाता था। लेकिन मौजूदा स्थिति यह है कि समूचा शैलवन बदहाली का पर्याय बन गया है। पसरी अव्यवस्थाओं के चलते यहां कुछ घंटे मुश्किल से ही कट पाते है।

साकार नहीं सपना
7 जुलाई 2006 को बड़वारा के मौजूदा विधायक और तत्कालीन मत्सय पालन राज्यमंत्री रहे मोती कश्यप लारा झिंझरी स्थित 48 हेक्यटर क्षेत्र में फैले चितरंजन शैल वन ईको टूरिज्म का विधिवत लोकार्पण तत्कालीन क्षेत्रीय विधायक अलक जैन, विजयराघवगढ़ विधायक धु्रवप्रताप सिंह, बड़वारा विधायक सरोज नायक की उपस्थिती में हुआ था। तब यह निर्णय लिया गया था कि इस शैलवन को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाना है। इसी उलेश्य से वन विभाग लारा बड़ी धनराशि खर्च कर यहां मनोरंजन के साथ साथ सैलानियों को आकर्षित करने टिकट की भी व्यवस्था की गई थीं टिकट दर भी निर्धारित की गई थी। बाद में प्रचार-प्रसार के अभाव में यह शैलवन बदहाल होता गया और आज की स्थिति में बदहाली किसी से छिपी नही है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com