-->

Breaking News

सिरमौर उत्कृष्ट विद्यालय मे आयोजित हुआ प्रेरणा संवाद कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रुप मे उपस्थित रहे सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह



सिरमौर : माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी के निर्देशन मे चल रहे प्रेरणा संवाद के अन्तर्गत आज सिरमौर उत्कृष्ट विद्यालय मे प्रेरणा संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रुप मे सिरमौर विधायक युवराज श्री दिव्यराज सिह जी उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का शुंभारभ सर्व प्रथम मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात प्राचार्य महोदय ने स्वागत भाषण एंव कार्यक्रम का संक्षिप्त विषय रखा तत्पश्चात श्री दिव्यराज सिंह जी ने    मुख्यमंत्री जी के संकल्प का वाचन कर अपना उद्बोधन  दिया उन्होंने छात्र-छात्राओ को संम्बोद्धित करते हुऐ कहा कि हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार विद्यार्थियों के विकास के लिए दृण संकल्पित है उन्होंने कहा कि आज हमारी सरकार ने विद्यार्थियो के ड्रेस, किताब, भोजन, स्कालर शिप, साथ ही उत्कृष्ट छात्रो को लैपटाप, आदि सुविधाए उपलब्ध करवा रही है आगे उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा के बाद उच्च शिक्षा के लिए  यदि कोई विद्यार्थी किसी भी जाति का हो 85 %से अधिक लाते है और उनका कही भी पढने के लिए चयन होता है या विदेश भी जाना चाहे तो तो उसका पूरा खर्चा हमारी सरकार व श्री शिवराज सिंह चौहान जी देगें। उन्होंने बच्चों को अपना अनुभव बताते हुऐ कहा कि जो भी कार्य दिया जाए उसे बहुत तनमैयता से करना चाहिए चाहे वो काम छोटा हो या बडा उन्होंने कहा मैने अपने जीवन के ४ चार साल नौकरी की जहा मैने छोटा से छोटा कार्य किया मुझे कभी किसी बात का संकोच कभी भी महसुस नही हुआ।

उन्होंने आगे स्वाच्छता अभियान का विषय रखते हुऐ कहा कि विद्यार्थियो को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए कोई भी चीज कही भी न फेके सिर्फ डस्टबिन मे ही डाले ।उन्होंने कहा कि स्वच्छता सिर्फ घर सडक स्कूल की ही नही बल्कि शरीर को भी स्वच्छ रखना चाहिऐ जैसे की नाखुन साफ हो खाना खाने से पहले हाथ साफ हो । प्रत्येक घर मे शौचालय बने हो और उनका उपयोग हो ताकि रीवा संम्पूर्ण स्वच्छ  हो।

हेलमेट का जिक्र करते हुऐ उन्होंने कहा कि प्रत्येक चालक को हेलमेट पहनना ही चाहिए जिससे उसकी सुरक्षा हो तथा मोटर साइकिल आराम से चलाना चाहिए उन्होंने कहा कि कई बार बच्चे बहुत तेज ड्राइव करते है और ऐक्सिडेंट मे अपनी जान गवा देते है और जब मै उनके घर जाता हू तो मुझे बहुत दुख होता है कि पूरा परिवार उस बालक से ही आशान्वित था  । उन्होंने बच्चों से विशेष आग्रह किया कि स्कूल की संम्पति को नष्ट न करे ऐ आपके ही पैसो से सब व्यवस्थाऐ उपलब्ध कराई जाती है किसी न किसी रूप मे आप सबका पैसा टैक्स के माध्यम से सरकार को जाता है  और उसी से ऐ सब सुविधाए दी जाती है। उन्होंने सिरमौर मे पेयजल की असुविधा को देखते हुऐ एक नल लगवाने कि घोषणा की तथा मिनी स्टेडियम का जल्द कार्य शुरू कराने का अस्वासन दिया। कार्यक्रम मे विधायक प्रतिनिध रविराज विश्वकर्मा जी , नाथराय द्विवेद्वी जी , हरगोविन्द द्विवेद्वी , निज सचिव जावेद जी , जितेन्द सिंह जी ,तथा विद्यालय के सैकडो विद्यार्थी उपस्थित रहे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com