उत्साह के साथ मनाई बसंत पंचमी
गुना। विजयवर्गीय महिला मंडल के तत्वावधान में गत दिवस बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ पर्व मनाया गया।
पूर्व नपाध्यक्ष उषा विजयवर्गीय के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और फिर उन्हें भोग लगाया गया। इस दौरान गायत्री परिवार की शशि मिश्रा द्वारा मंत्रोच्चार के बीच दीप यज्ञ कराया गया। इस अवसर पर भजनों के बाद ऊं नम: शिवाय की माला की जाप के साथ आकर्षक खेल में भी महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान उषा विजयवर्गीय के साथ ही निर्मल, संगीता, मंजू, अलका, सुशील, कल्पना, अनुराधा विजयवर्गीय, भारती शर्मा, संगीता नामदेव, शोभा रघुवंशी, सुभद्रा, नीलम आदि अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com