-->

Breaking News

उपवास पर बैठे पुष्पराजगढ़ विधायक सहित उनके सहयोगीजन कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणजन पुष्पराजगढ़ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन



उपवास पर बैठे पुष्पराजगढ़ विधायक सहित उनके सहयोगीजन

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणजन

पुष्पराजगढ़ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

अनूपपुर। प्रदीप मिश्रा -8770089979

सोमवार को अमरकंटक के रामघाट पर पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के कांग्रेस विधायक फुन्देलाल सिंह अमरकंटक पवित्र नगरी के विकास में हो रही अनदेखी को लेकर 12 सूत्रीय मांग को लेकर एक दिवसीय उपवास पर बैठे। पहले विधायक सुबह साधु संत -महात्माओं, पुजारियों के सानिध्य में माँ नर्मदा की पूजा अर्चना की फिर रामघाट पर उपवास शुरू किया। इस कार्यक्रम के समापन पर पुष्पराजगढ़ एसडीएम को एक ज्ञापन पत्र भी सौंपा गया।
ज्ञापन में यह की मांग
विधायक फुंदेलाल ने बताया की उनकी मांग मां नर्मदा के तट रामघाट पर शौचालय निर्माण पर तत्काल रोक लगे। नगर के आसपास निवासरत ग्रामीण वासियों, साधु संतों को पट्टा दिया जाय। नगर के सभी नाली, गटर का पानी जो सीधे नर्मदा नदी में प्रवाहित होता है उसके लिए सीवरेज लाइन बनाई जाए। नगर में पुनः पौधे रोपित कर उनकी पूर्ण सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं। नगर के प्रत्येक वार्डो में शुद्घ पेयजल की व्यवस्था की जाय। बाजार बैठकी की बढ़ी हुई शुल्क वापिस की जाए। अमरकंटक विकास प्राधिकरण द्वारा विगत 2 वर्ष पूर्व बस स्टैंड पर निर्मित दुकानों का शीघ्र आवंटित किया जाय। विधायक निधि से स्वीकृत समस्त निर्माण कार्य समय सीमा पर पूर्ण कराए जाएं। नगर में निवासियों का पुनः सर्वे कराकर पात्र हितग्राहियों का चयन कर उन्हें बीपीएल राशनकार्ड, वृद्घा पेंशन सहित अन्य लाभ दिए जाएं। पवित्र नगरी अमरकंटक अंतर्गत विगत 10 वर्षों में हुए विकास कार्यो का मूल्यांकन कराकर उनका भौतिक सत्यापन कराया जाए एवं पूर्ण- अपूर्ण कार्य की जानकारी मुहैया कराई जाये।अमरकंटक के सभी मार्गो का निर्माण कराकर उन्हें दार्शनिक स्थल के मार्गो से जोड़कर जीर्ण -शीर्ण अवस्था पर पड़े मार्गो का सौंन्दयीकरण कराया जाए।
यह थे उपस्थित
इस दौरान उनके साथ डिण्डौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम, बालयोगी बर्फानी आश्रम, एहसान अली, मंयक त्रिपाठी, संतोष पाण्डेय, ऋषि तिवारी सहित जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं अमरकंटक के साधु संत तथा क्षेत्रीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com