मत्स्य पालन विभाग द्वारा नवगठित मछुआ समितियों का पांच दिवसीय प्रषिक्षण सम्पन्न
अनूपपुर / मत्स्य पालन विभाग द्वारा नवगठित मछुआ समितियों का पांच दिवसीय प्रषिक्षण स्थानीय सामतपुर मत्स्य प्रक्षेत्र में रीवा से आये उपसंचालक मत्स्य आर.एस. मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ । मिश्रा ने प्रषिक्षणार्थियों से प्रषिक्षण का फीड बैक लिया तथा प्रषन्नता व्यक्त की कि जिले में मत्स्य पालन की गतिविधियां तेजी से बढ रही हैं । किसानों का रुख बढ रहा है । उन्होने कहा कि मनुष्य को प्रगति प्राप्त करने के लिए कडी मेहनत की जरुरत होती है , सरकार द्वारा ऐसी योजनायें संचालित की जा रही हैं , जिससे हर व्यक्ति अपनी इच्छा अनुसार कार्य करके अपनी तरक्की के द्वार स्वयं खोल सकता है । आपने विभागीय योजनाओं की जानकारी भी कृषकों को दी ।सहायक जनसंपर्क अधिकारी डा0 गजेन्द्र द्विवेदी ने शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी गयी ।श् सहायक संचालक मत्स्य शीवेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि किसानों को मत्स्य पालन का सै़द्धान्तिक एवं प्रायोगिक प्रषिक्षण दिया गया है । महिलायें भी तालाब में जाल चलाने लगी हैं । अब इन्हे देवलौंद में बाणसागर तालाब में केज कल्चर का भ्रमण एवं प्रषिक्षण दिया जायेगा । प्रषिक्षण मे पर्व से मत्स्यपालन कार्य में संलग्न किसानों ने भी अपने अनुभव सुनाये । इस प्रषिक्षण में ग्राम क्योंटार, छुलकारी , लहरपुर , धुरवासिन , पड़ौर, सिंधौरा , जल्दा , ठूठी आदि समितियों के महिला -पुरुष मत्स्य कृषकों ने भाग लिया ।
मत्स्य पालन विभाग द्वारा नवगठित मछुआ समितियों का पांच दिवसीय प्रषिक्षण सम्पन्न
Reviewed by mponlinenews.com
on
Monday, January 08, 2018
Rating: 5
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com