-->

Breaking News

प्रोजेक्ट उमंग के तहत आईएफएलएस प्रशिक्षण केन्द्र अनूपपुर का उत्तम गुणवत्ता प्रशिक्षण के कारण कैम्पस सेलेक्शन

प्रोजेक्ट उमंग के तहत आईएफएलएस प्रशिक्षण केन्द्र अनूपपुर का उत्तम गुणवत्ता प्रशिक्षण के कारण कैम्पस सेलेक्शन

केन्द्र से अब तक 181 प्रशिक्षणार्थियों को मिला सुनिश्चित रोजगार 

अनूपपुर / ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों को रोजगार से जोड़ने हेतु जिला प्रशासन द्वारा प्रोजेक्ट उमंग शुरु किया गया है, जिसके तहत मिनिस्ट्री आॅफ टेक्सटाईल के तत्वावधान में रेडीमेड कपड़ों की सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। केन्द्र का संचालन जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत के सहयोग से पुरानी बस्ती अनूपपुर में किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण निःशुल्क है। प्रशिक्षण में ऐसे युवक-युवतियों का कौशल उन्नयन किया जाता है, जो या तो पढ़ाई छोड़ चुके हैं या आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण आगे की पढ़ाई में असमर्थ हैं। यह प्रशिक्षण आवासीय है। 38 दिनों में 300 घंटों का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान सिलाई मशीन के विभिन्न पार्ट्स की जानकारी, उनकी मरम्मत, कपड़ों के मेजरमेंट, कपड़ों की स्ट्रीचिंग तथा रेडीमेड कपड़ो के अलग-अलग पार्ट तैयार करने का प्रशिक्षण देकर कंपनियों के दौरान उपयोग की जाने वाली मशीनों के उपयोग में दक्ष किया जाता है। प्रशिक्षणार्थियों का चयन इन्ट्रेंस टेस्ट लेकर होता है। जिसमें साधारण किस्म के प्रश्न तथा उनकी इस कार्य में रुचि का आंकलन किया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को ड्रेस तथा पठन-पाठन सामग्री भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। जिला प्रशासन द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम पर सतत् निगरानी रखी जाती है। इसके कारण प्रशिक्षण की गुणवत्ता अच्छी रहती है। गुणवत्ता को दृष्टिगत रखते हुए अनूपपुर में वेलेस्पन वाॅपी कंपनी, अरविंद मिल बैंगलौंर, गोकुलदास मिल बैंगलौर तथा कोल्हापुर की कंपनियों से यहां के प्रशिक्षित युवकों की मांग की गई है। जिले में 13 बैचों में 405 युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जिसमें से 181 युवक-युवतियां अभी भी जाॅब पर हैं। इन युवतियों को जाॅब मिलने पर 8300 रु. से लेकर 11600 रु. तक का मासिक वेतन, हाॅस्टल की सुविधा, सस्ते दर पर कैन्टीन की सुविधा कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। इनके कार्य के आंकलन के आधार पर पदोन्नति कर सुपरवाईजर तथा प्रबंधक आदि के पद भी प्राप्त होते हैं, जिससे उनके मासिक वेतन में लगातार वृद्धि होती रहती है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com