विश्वकर्मा जयंती में शामिल हुईं विधायक ममता मीना
समाज को 51 हजार रूपये देने की घोषणा की
राजकुमार पंत
गुना, ब्यूरो। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर बीनागंज में आयोजित मैथिल ओझा समाज के कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती ममता मीना शामिल हुईं. इस दौरान विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम में सभी समाजबंधुओं ने श्रीमती मीना का जोरदार स्वागत किया.
इस मौके पर विधायक ममता मीना ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए 51 हजार रूपये देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि मैं हमेशा आपके साथ हूं. मैं क्षेत्रीय जनता के बीच तन-मन-धन से खड़ी हूं. उन्होंने मंच से यह बात भी कही कि आपको कोई भी समस्या तो मुझे बताएं. मैं समस्या हो हल करने का प्रयास करूंगी. इस दौरान समाज के लोगों ने उनका शॉल श्रीफल से सम्मान भी किया. इस मौके पर कार्यक्रम में शकुंतला नाथूलाल मीना मंडी अध्यक्ष बीनागंज, रामसेवक मीना जनपद उपाध्यक्ष, सुनील मीना, सुदामा शर्मा आदि अन्य भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उनके साथ थे.
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com