स्वच्छता रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश
राजकुमार पंत
आरोन, ब्यूरो। स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 अंतर्गत नगर को स्वच्छ बनाये रखने एवं प्रचार प्रसाद के लिए नगर परिषद आरोन के सौजन्य से ब्राइट ऐंजल्स एवं सेन्ट जॉर्ज कान्वेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता रैली में भाग लिया गया। स्वच्छता रैली का प्रारंभ नगर परिषद के कार्यालय से मुख्य नगर पालिका अधिकारी के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। रैली का समापन इन्द्रा पार्क पर हुआ। उक्त रैली में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ स्वच्छता रैली समिति के सदस्य एवं विद्यालयों के शिक्षक, सुशील ज्ञान शिक्षा प्रचार प्रसार समिति के सदस्य एवं नगर परिषद आरोन के उपयंत्री हितेश श्रीवास्तव, नंदकिशोर गोस्वामी तथा अभिजीत भट्ट उपस्थ्ति थे।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com