प्रेरणा संवाद कार्यक्रम- कलेक्टर ने छात्राओं को दी आगे बढ़ने की प्रेरणा
रीवा : विद्यालयीन छात्र-छात्राओं को आत्मविश्वास जगाने व अपने अनुभव बताकर सफलता प्राप्त करने के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से संचालित किये जा रहे प्रेरणा संवाद कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों में जनप्रतिनिधि व शासकीय अधिकारी पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक ने कन्या उ.मा. वि. पाण्डेन टोला की छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए अपने अनुभव साझा किये।
इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि लक्ष्य को सामने रखकर मेहनत से पढ़ाई करके ही जीवन में उच्च स्तर पर पहुंचने की सफलता प्राप्त की जा सकती है। शासन ने जहां एक ओर मेधावी विद्यार्थी योजना प्रारंभ कर प्रतिभावान छात्रों को आगे बढ़ने का रास्ता सुलभ किया है वहीं दूसरी ओर मेधावी गरीब छात्र इसका लाभ लेकर अपनी प्रतिभा के बल पर जीवन में सफल हो सकेंगे। उन्होंने अपेक्षा की कि सभी छात्र-छात्राएँ मेहनत कर शहर प्रदेश व देश के विकास में सहभागी बनें जिससे उन पर घर परिवार समाज सभी को नाज हो।
कलेक्टर ने इस दौरान छात्राओं के सवालों के जवाब देते हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के टिप्स भी दिये। उपस्थित छात्राओं ने कलेक्टर के सामने संकल्प लिया कि सभी मेहनत कर 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर उत्तीर्ण होंगे तथा शासन की योजना का लाभ लेकर जीवन में सफल अधिकारी, डाक्टर, वकील आदि बनकर दिखायेंगे। इस दौरान प्राचार्य आरती सिंह सहित विद्यालय की शिक्षिकाएँ, शिक्षक व छात्राएँ उपस्थित थीं। इस अवसर पर कलेक्टर ने राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली छात्राओं को मेडल भी प्रदान किये।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com