-->

Breaking News

भूतपूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं को दी गई योजनाओं की जानकारी

राजकुमार पंत

गुना, ब्यूरो। आज यहां सम्पन्न हुए भूतपूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं के सम्मेलन में प्रभारी जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन एकेएस पलवर (सेनि) ने भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों को केन्द्रीय शासन एवं राज्य शासन द्वारा भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए चलाई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सम्मेलन में जानकारी दी गई कि राज्य सरकार द्वारा भूतपूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं के हित में कौन-सी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जानकारी दी गई कि द्वितीय विश्वयुद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों को राज्य शासन 6000 रूपये प्रतिमाह सम्मान राशि देती है। इसके अलावा शहीदों के माता-पिता को भी राज्य सरकार 5000 रूपये प्रतिमाह राशि देती है। केन्द्र शासन से मिलने वाली सहायताओं के बारे में जानकारी दी गई कि जो सैनिक नॉन पेंशनर हैं, उन्हें प्रतिमाह 4000 रूपये एवं पुत्री विवाह हेतु एक मुश्त 50000 रूपये की सहायता प्रदान की जाती है। इनके अलावा भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों को दी जाने वाली विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। चर्चा के दौरान प्रभारी जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने जिले के समस्त भूतपूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं को आश्वस्त किया कि उनकी जो भी समस्याएं हैं, उन्हें इस कार्यालय के माध्यम से यथा अतिशीघ्र सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।


No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com