-->

Breaking News

RSS प्रमुख मोहन भागवत और साध्वी ऋतम्भरा उज्जैन में 4 जनवरी को करेंगे भारत माता मंदिर का लोकार्पण



उज्जैन : मध्य प्रदेश में मंदिरों की नगरी उज्जैन में अब भारत माता मंदिर भी होगा। माधव सेवा न्यास की ओर से निर्मित भारत माता मंदिर का लोकार्पण 4 जनवरी को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और वात्सल्यग्राम की अधिष्ठात्रि साध्वी ऋतम्भरा करेंगे। माधव सेवा न्यास के गिरीश भालेराव ने बताया कि भारत का प्रत्येक नागरिक मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और निष्ठा का भाव रखें व इसका संकल्प ले, इस उद्देश्य से भारत माता मंदिर का निर्माण किया गया है, उन्होंने बताया कि लोकार्पण के पहले माधव कॉलेज से 3 जनवरी को भारत माता की शोभायात्रा निकाली जाएगी। महाकाल मंदिर के पास तैयार भारत माता मंदिर के ग्राउंड फ्लोर पर ध्यान केंद्र और पुस्तकालय है। इसके ऊपर भारत माता की 14 फीट ऊंची प्रतिमा के दर्शन होंगे। मंदिर में ऑडिटोरियम भी होगा, जिसमें फिल्म के माध्यम से उज्जैन के बारे में जानकारी दी जाएगी।

बता दें कि इस मंदिर का निर्माण माधव सेवा न्यास ने कराया, जबकि 2008 में भूमिपूजन हुआ था और 2012 में काम शुरू हुआ। मंदिर निर्माण पर चार करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। मंदिर का लोकार्पण 4 जनवरी को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एवं साध्वी ऋतंभरा करेंगी। समारोह में कई केन्द्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रदेश के मंत्री शिरकत करेंगे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com