-->

Breaking News

गुना : रोटरी क्लब ने लगाया निशुल्क नेत्र शिविर


राजकुमार पंत

गुना, ब्यूरो। रोटरी क्लव गुना एवं श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट नेत्र चिकित्सालय के तत्वावधान में नि:शुल्क मोतियाबिन्द नेत्र जांच शिविर का आयोजन रविवार को प्रात: सुबह 10 बजे से किया गया। जिसमें सद्गुरु सेवा संघ के डॉ. विनोद वर्डे एवं नेत्र सहायक देवेंद्र शर्मा द्वारा जांच की गई। इस अवसर पर रोटरी अध्यक्ष विनोद सागर सूद, सचिव देवेंद्र रघुवंशी, जीबी सक्सेना, गिर्राज अग्रवाल, डीएन निखरा आदि उपस्थित रहे। शिविर में 300 मरीजों की ओपीडी की गई। जिसमें 105 मरीजो को मोतियाविन्द ऑपरेशन हेतु भर्ती कर सद्गुरु आश्रम लटेरी भेजा गया। 70 लोगों को चश्मे की जांच एवं 180 मरीजों को निशुल्क दवाई वितरण की गईं। इस मौके पर रोटरी पदाधिकारियों ने बताया कि रोटरी भवन गुना में प्रतिदिन आटोमेटिक कंप्यूटराइड मशीन द्वारा जांच की जाती हैं। यह जांच प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक एवं 3 बजे से 5 बजे तक होती है। जिसमें शनिवार को अवकाश रहता है। शिविर के दौरान सद्गुरु सेवा संघ से भारतेंद्र शर्मा, विक्रम, घनश्याम, बंटी राठौर, विशाल शर्मा, गोविंद केवट सहयोगी के रूप में उपस्थित रहे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com