-->

Breaking News

लोेक अदालत ने दिलाया बुजुर्ग दंपत्ति को अशियाना

लोेक अदालत ने दिलाया बुजुर्ग दंपत्ति को अशियाना



अनूपपुर /प्रदीप मिश्रा-8770089979

एक पुत्र द्वारा अपने बुजुर्ग माता-पिता को उनके ही मकान से सम्पत्ति हडपने के इरादे से घर से बाहर निकाल दिया था। पुत्र की प्रताड़ना से परेशान होकर दंपत्ति को किराये के मकान में अभावों के बीच रहने की मजबूरी आ गई। तब बुजुर्ग दम्पत्ति ने अपने मकान को फिर से प्राप्त करने के लिये न्यायालय की शरण ली। शनिवार को आयोजित लोक अदालत में यह प्रकरण खण्डपीठ क्रमांक चार में रखा गया था। जहां दोनों पक्षों की उपस्थिति में न्यायाधीश वारिन्द्र कुमार तिवारी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ने आवेदिका का अनावेदक के मध्य अधिवक्ता श्री पुष्पेन्द्र मिश्रा की मौजूदगी में मकान को लेकर चल रहे इस घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 से जुड़े इस मामले पर सुलह कराई। अपने खुद के घर से हटाये बुजुर्ग दम्पत्ति के पक्ष में न्यायाधीश द्वारा फैसला दिलाया गया, जिसपर दम्पत्ति के पुत्र ने भी अपनी गलती मानी और बुजुर्ग माता-पिता को घर वापस कराया। मामले में अधिवक्ता सुधा शर्मा द्वारा बताया गया कि श्रीमती लीला बाई 68 वर्ष पत्नि चंदूलाल हरिजन निवासी अनूपपुर वार्ड क्रमांक 09 के पक्ष में यह फैसला आया, जिसमें इनकी शिकायत थी कि ग्राम सामतपुर में खरीदा हुआ उनका मकान है। पुत्र आनंद कोरजा कालरी में पत्नि के साथ रह रहा था। श्रीमती लीला बाई ने बताया कि अनूपपुर में हम दोनों पति-पत्नि रह रहे थे, पुत्र के मन में बेईमानी आई और बहू को अनूपपुर रहने के लिये भेज दिया। धीरे-धीरे हम दोनों को प्रताणित किया जाने लगा। परेशान होकर अपने जीवन की सुरक्षा को लेकर अनूपपुर में ही किराये के मकान में रहने को विवश हो गये। उनके मकान पर पुत्र द्वारा कब्जा कर लिया गया और धमकी दी गई कि वापस घर में कदम मत रखना, किराये के मकान में रहने के दौरान दोनों बुजुर्ग दम्पत्ति को अपना भरण पोषण करना कठिन होने लगा। मकान का किराया देना भी मुश्किल हो गया। तब हालात को देखते हुए लीला बाई ने अपने घर को प्राप्त करने न्यायालय की शरण ली। जहां अधिवक्ता सुधा शर्मा के माध्यम से प्रकरण के आवेदिका लीला बाई के आवेदन पर न्यायाधीश वारिन्द्र कुमार तिवारी ने लोक अदालत में आवेदिका के पक्ष में निर्णय दिया। अनावेदक आनंद कुमार को आवेदिका का आवास वापस किये जाने के निर्देश दिये गये।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com