मिसरोद इलाके में रिटायर्ड अफसर के घर पथराव
भोपाल। मिसरोद इलाके स्थित क्वर्ड कैम्पस में तैनात 12 सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में आए कार सवार बदमाशों ने एक रिटायर्ड अफसर के घर पथराव कर दिया। घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, लेकिन पुलिस को अभी फुटेज नहीं मिल सके हैं। पुलिस नेआरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। रूचि लाइफ स्कैप कॉलोनी निवासी अशोक शर्मा 26-27 जनवरी की दरमियानी की रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। तभी कार में सवार होकर आए बदमाशों ने उनके कार पर पथराव कर दिया, जिससे उनके घर की खिड़की के कांच फूट गए। जांच में सामने आया कि उस समय कॉलोनी में करीब 12 सुरक्षाकर्मी तैनात थे, लेकिन बदमाश वारदात को अंजाम देकर आसानी से भाग गए।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com