-->

Breaking News

निशातपुरा क्षेत्र में खड़े कचरे कंटेनर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत



भोपाल : निशातपुरा इलाके में आज सुबह सड़क पर कचरे के कंटेनर से टकराने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बाइक क्रमांक एमपी 38 एमजी 9511 पर दो युवक जेल रोड से गांधीनगर की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में बाइक सड़क पर खड़े कचरे के कंटेनर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत नाजुक होना बताई जा रही है। मृतक और घायल की पहचान नहीं हो सकी है। बाइक रायसेन में रहने वाले सुनील के नाम से रजिस्टर्ड है। अब पुलिस दोनों की पहचान करने में जुटी हुई है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com