आईजीएनटीयू के केवीके विशेषज्ञों ने किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी
आईजीएनटीयू के केवीके विशेषज्ञों ने
किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी
अमरकटंक/ प्रदीप मिश्रा - 8770089979
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वावधान में पुष्पराजगढ़ के आमगंवा ग्राम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर खेती की उन्नत तकनीक के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इसमें प्रमुख रूप से उन्नत बीजों की जानकारी, बीजोपचार और कीट एवं बीमारियों के बारे में किसानों को बताया गया। केवीके प्रमुख और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एस.के. पांडे के निर्देशन में कृषि वैज्ञानिकों की टीम ने सबसे पहले स्थानीय किसानों से खेती में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इसके पश्चात उन्हें उन्नत किस्मों के उपयोग, सिंचाई के साधन, बीजोपचार करने, कीट व बीमारियों से फसलों के बचाव, पाले से फसल की सुरक्षा, पंक्ति में बुवाई करना, फसलों की वैज्ञानिक कार्यमाला आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। डॉ. पांडे ने किसानों को केवीके के उद्देश्यों, सिद्धांतों और कार्यप्रणाली के बारे में भी बताया। किसानों से विचार-विमर्श के बाद वैज्ञानिकों ने आमगंवा, भरणी और ताली ग्राम के खेतों का भ्रमण कर किसानों को उपयोगी जानकारी दी। इस अवसर पर विशेषज्ञ संदीप चैहान (कृषि प्रसार), अनिल कुरमी (फसल सुरक्षा), सूर्यकांत नागरे (शस्य विज्ञान), योगेश सिंह (एग्रो फोरेस्ट्री), सुनील राठौर आदि ने किसानों की जिज्ञासाओं को शांत किया।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com