-->

Breaking News

पाली पावर प्लांट में चेन्नई राधा कंपनी के तानाशाही रवैये से परेशान श्रमिक ने हाथ की नस काटी

पाली  पावर प्लांट में चेन्नई राधा कंपनी के तानाशाही रवैये से परेशान श्रमिक ने हाथ की नस काटी

उमरिया -तपस गुप्ता (बिरसिंहपुर पाली)
 पाली पावर प्लांट में चेन्नई राधा में काम कर रहे 24 वर्षीय शुभांश सिंह पिता हनुमान सिंह निवासी देवहरा थाना चचाई का रहने वाला है जो की अभी अभी 20 दिन पहले ही राधा चेन्नई में पाली स्थित पावर प्लांट में चेन्नई राधा में कार्यरत था।जो की आज दोपहर लगभग 3 बजे कंपनी के द्वरा दिए गए अपने कमरे में दोनो हाथ की कलाई चाकू से काट ली और कनेर के 5 दाने खा लिया।हाथ की नस कट जाने से काफी खून बह गया जिससे वह बुरी तरह मूर्छित हो गया।सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में 100 डायल के माध्य्म से लाया गया जहां दोनो हाथों के कलाई में 3-3 टाके लगे एवम ज़हर निकालने हेतु नमक का घोल पिलाया गया।शुभांश से पूछे जाने पर बताया की मैं 20 दिन पहले ही पहले चेन्नई राधा कंपनी में काम करने आया था मेरे कंपनी के मैकेनिकल हेड मुत्थू कुमार जो की दिल्ली में रहता है उसके द्वारा मुझे जूनियर पद के लिए प्रोमोड करने के लिए पैसों की मांग की जा रही थी। परेसान होकर मेरे द्वारा मुत्थू कुमार को 10000 उसके अकाउंट में डाला गया लेकिन इसके बाद भी मुझे जूनियर पद की पोस्ट पर पदस्थ नही किया गया।मेरे द्वारा पूछे जाने पर मुझसे और 10000 रुपये की मांग की गई एवम मुझे काम से निकालने की भी धमकी दी गई जिससे मैने परेसान होकर यह काम किया।फिलहाल पुलिश ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही आरंभ कर दी है।

इनका कहना है 

हॉस्पिटल से तहरीर प्राप्त होने पर आहत के बयान लिए गए है।जांच कर न्याययोचित कार्यवाही की जाएगी।

आर के वैश्य नगर निरीक्षक बिरसिंहपुर पाली

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com