-->

Breaking News

सीएम हेल्पलाईन, लोक सेवा गारण्टी सेवा प्रदाय के लम्बित मामलों का अभियान के तहत करें निराकरण- अजय शर्मा

सीएम हेल्पलाईन, लोक सेवा गारण्टी सेवा प्रदाय के लम्बित

मामलों का अभियान के तहत करें निराकरण- अजय शर्मा

अनूपपुर / कलेक्टर अजय शर्मा ने आज समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में सीएम हेल्पलाईन, लोक सेवा गारण्टी सेवा प्रदाय के लम्बित मामलों का संज्ञान लेते हुए कहा कि इन समस्याओं का समाधानकारक एवं संतोषजनक निराकरण करने के लिए अभियान की तरह कार्य करना आवश्यक है। आपने बैठक में उपस्थित समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि उक्त मामलों के निराकरण में कोई लापरवाही न करें। आपने राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लो.स्वा.यांत्रिकी, स्वास्थ्य, आदिवासी विकास विभाग के मामलों को रेखांकित करते हुए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा है कि संतोषजनक प्रयास न होने पर नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी। बैठक में अपर कलेक्टर डाॅ. आर.पी. तिवारी, एसडीएम जैतहरी बी.डी. सिंह, एसडीएम कोतमा मिलिन्द्र नागदेवे सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।



No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com