-->

Breaking News

दिमाग से विक्षिप्त युवक ने फांसी लगाकर ईश लीला समाप्त की



दिमाग से विक्षिप्त युवक ने फांसी लगाकर ईश लीला समाप्त की

भालूमाड़ा। प्रदीप मिश्रा - 8770089979

पसान नगर के वार्ड क्रमांक 16 हनुमान दफाई में गुरूवार 22 फरवरी की दरमियानी रात 27 वर्षीय युवक रामबली सिंह गोंड़ पिता मानसिंह ने अपने घर के बाथरूम की पाइप में गमछे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह लगभग 4 बजे मृतक की मां जब बाथरुम गई तो वहां देखा उसका पुत्र रामबली गोंड फांसी के फंदे से झूल रहा था। मृतक के पिता मानसिंह ने बताया कि कल रात में सब कोई साथ में खाना खाकर लगभग 10 बजे सोने गए थे। रामबली अपने पिता के साथ ही सोया था। लेकिन रात में वह कब उठ कर फांसी लगा लिया, कोई नहीं जान पाया। पिता ने बताया कि रामबली दिमागी रूप से कमजोर था वह कभी-कभी घर में बिना बताए कहीं चला जाता और एकाध महीने बाद वापस आता था। अभी 3 दिन पहले ही वह वापस आया है। वापस आने के बाद से घर में वह किसी से बात भी नहीं करता था, शांत रहता था। घरवालों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com