कोतमा में छात्रा की हत्या की गुत्थी सुलझाने पुलिस को करनी पड़ रही मशक्कत
कोतमा में छात्रा की हत्या की गुत्थी सुलझाने पुलिस को करनी पड़ रही मशक्कत
कोतमा पुलिस पड़ी उलझन में
अनूपपुर। प्रदीप मिश्रा - 8770089979
जिले के कोतमा में
स्कूल के सामने दिनदहाड़े छात्रा की हत्या के मामले में एक नया मोड़ आ गया है।
छात्रा की हत्या के कुछ देर बाद कोतमा में ही एक युवक द्वारा फांसी लगाकर
आत्महत्या करने की खबर से पुलिस ने जांच शुरु की तो इसके तार छात्रा से जुड़ रहे
है। कोतमा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल के परिसर गेट के बाहर 22 फरवरी की दोपहर प्रायोगिक परीक्षा देने आ रही 17 वर्षीय व कक्षा 11 की छात्रा पूजा
पनिका की तलवार से हत्या और शाम को ही आर्या एनर्जी पावर लिमिटेड परिसर के बाहर 24 वर्षीय युवक विजय प्रजापति द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी मामले
ने हत्याकांड में नया मोड़ जोड़ दिया है। २२ फरवरी की दोपहर तक पुलिस के सामने जिस
पड़ोसी दिलीप साहू उर्फ बुल्ली साहू को परिजन चिल्ला चिल्ला कर हत्या का आरोपी मान
रहे थी, वहीं फांसी लगाकर
खुदकुशी किए युवक के पास मिले सुराग पुलिस की सुलझती मुश्किलों को और उलझा दिया
है। दोनों मामले सामने आने के बाद पुलिस दोनों युवकों व मृतिका के सम्बंध में
विभिन्न पहलुओं पर विवेचना कर मुख्य हत्या के आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही
है।
पुलिस का दल घटना
स्थल सहित सायबर सेल की मदद से सदिंग्धों की मोबाईल कॉल डिटेल (सीडीआर) भी खंगालने
के साथ कुछ जगहो के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच पड़ताल कर रही है। साथ ही संदिग्धों
के करीब से जुडे लोगों को भी थाना लाकर पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस का कहना
है कि मृतक रेउला रोड बहैयाटोला निवासी है जो नगर से 2-3 किलोमीटर दूर है तथा
इस हत्याकांड में फंासी लगाकर युवक द्वारा किए गए खुदकुशी से कोई तार नहीं जुड़ा
है। लेकिन दूसरी ओर पुलिस को मृतक के पास से कुछ ऐसे कागज मिले हैं जिसमें यह
सम्भावनाएं व्यक्त की जा रही है कि मृतक का मृतिका के साथ कोई न कोई संबध जरूर हो
सकते हैं। इसके अलावा दूसरे सबूत भी पुलिस के हाथ लगे जो दोनों मौत को एक कड़ी में
जोड़ता नजर आता हैं। हालांकि पुलिस अभी इसकी पुष्टी नहीं कर रही हैं। जबकि २२
फरवरी की दोपहर को हुई हत्या तथा जांच में पहुंचे पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन
के समक्ष परिजनों ने वर्ष २०१४ की घटनाओं का जिक्र करते हुए पड़ोसी युवक दिलीप
साहू उर्फ बुल्ली पर किशोरी द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत कोतमा थाने में दर्ज कराने
की बात कही थी, साथ ही यह भी बताया
था कि मामला न्यायालय तक पहुंचने पर दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया था।
सम्भव है कि उसी का बदला लेने युवक ने उसकी पुत्री की हत्या कर दी होगी। अब पुलिस
हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए हिरासत में लिए गए दिलीप साहू और आत्महत्या
करने वाले विजय की कड़ी को जोडऩे में लगी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि
प्रेमिका की हत्या की बात सुन परेशान विजय ने आत्महत्या तो नहीं की या फिर
प्रेमिका से किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद उसी ने तो हत्या नहीं की और बाद
में पुलिस कार्रवाई की डर से फांसी लगा लिया हो। या फिर हिरासत में लिए गए युवक
दिलीप दोनों के प्रेम संबंध से खफा होकर हत्या तो नहीं की। बहरहाल पुलिस कदम
फूंक-फूंक कर हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। वहीं हत्या के बाद से कोतमा
नगर में दहशत का माहौल बना हुआ है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com