-->

Breaking News

सपाक्स युवा संगठन एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) के तत्वाधान में भोपाल से बुदनी बाइक रैली का आयोजन


प्रवीण तिवारी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ संचालक 9111444725
भोपाल :
सपाक्स समाज संस्था की युवा इकाई एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की युवा इकाई के तत्वाधान में 25 फरवरी 2018, रविवार को सुबह 8:30 बजे एक वाहन रैली ज्योति सिनेमा, एम.पी. नगर भोपाल से प्रारंभ होगी जिसे सूचना आयुक्त वरिष्ठ IAS एवं सपाक्स संरक्षक आदरणीय श्री हीरालाल त्रिवेदी जी झंडी दे कर रैली का प्रारंभ करेंगे । उक्त रैली भोपाल से चलकर मंण्डीदीप, अब्दुल्लागंज होते हुए बुदनी तक पहुॅचकर समाप्त होगी । उक्त रैली शासन के 'पदोन्नती में आरक्षण' के असंवैधानिक नियमों के विरोध तथा शासन की ऐसी गलत नीतियों के विरोध में जन-जागरूकता हेतु निकाली जा रही है जिससे प्रदेश के पढे़ लिखे युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। शासन द्वारा निरंतर एक वर्ग विषेश मात्र को ध्यान में रखते हुए ऐसी नितियॉ बनाई जा रही हैं जिससे सामान्य पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग के साथ निरंतर भेदभव हो रहा है। लाखों पद खाली होने के बावजूद बैकलॉग के नाम से मात्र आरक्षित वर्ग (अनु.जाति, जनजाति) के पदों की पूर्ति की कार्यवाही शासन कर रहा है जबकि इस वर्ग का प्रतिनिधित्व पूर्व से ही पर्याप्त है। शासन की नितियॉ चाहे शिक्षा से संबंधित हो चाहे अन्य व्यवसाय अथवा उद्योग संबंधी हों सभी में समान्य, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग को भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है।

संस्था इन्ही तथ्यों से जनसामान्य को अवगत कराने हेतु उक्त रैली का आयोजन कर रही है। 

सपाक्स युवा संगठन की मांगे
  1. सपाक्स वर्ग के रिक्त पड़े लगभग 1.5 लाख पदों की पूर्ति से प्रतिबंध हटाकर अति शीघ्र पद पूर्ति की जाए।
  2. बैकलॉग की समीक्षा की जाये और सपाक्स वर्ग में समाहित किये गए SC/ST के पदों को अलग किया जाए और  पदों की भी पूर्ति की जाये।
  3. छात्र एवं युवा आयोग का गठन किया जाये।
  4. मेधावी छात्र योजना जैसी योजनाओं को उच्च शिक्षा हेतु भी सभी वर्ग छात्रो और युवाओ के लिए लागू किया जाये।
  5. सामान शिक्षा नीति और शिक्षा नीति की पुनः व्याख्या हो ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो।
  6. योग्यता से समझोता बंद हो, सभी वर्गों के लिए न्यूनतम बेंचमार्क तय किये जाये।
  7. रोजगार नीति की समीक्षा हो ताकि समय समय पर युवाओ को रोजगार मुहैया कराया जाये साथ ही बेरोजगार भत्ता भी दिया जाये।
  8. रोजगार गारंटी कानून लागू किया जाये।
  9. सपाक्स वर्ग के गरीब छात्रों के लिए स्कॉलरशिप, कोचिंग की सुविधा, रोजगार उन्मुखी प्रशिक्षण होस्टल अदि की सुविधा की जाये।
  10. सामान्य वर्ग निर्धन आयोग को प्रभावी एवं सक्रीय किया जाये।
  11. सपाक्स वर्ग के निर्धन बच्चो और युवाओ को उच्च शिक्षा एवं स्व रोजगार की योजनाओ में आर्थिक मदद दी जाये।
  12. सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षा की फीस सभी वर्ग के लिए न्यूनतम एवं सामान की जाये।
  13. चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में जन हित को देखते हुए आरक्षण पूर्णता बंद किया जाये।
  14. पद्दोनती में आरक्षण पूर्ण रूप से बंद किया जाये।
  15. आरक्षण की समीक्षा हो और आरक्षण आर्थिक आधार पर हो।
  16. समान नागरिक अधिकार कानून को लागू करवाना।
  17. अनु./अनु. जन. जाति के लिए आरक्षण व्यवस्था भी अन्य पिछड़ा वर्ग के समान आर्थिक आधार (क्रिमी लेयर) पर लागू हो।
  18. आरक्षण का लाभ किसी व्यक्ति/ उसके परिवार को एक बार से अधिक नहीं।
  19. सभी संविदा कर्मियों का शोषण बंद किया जाये और उन्हें नियमित किया जाये।
  20. सभी प्रकार की कॉन्ट्रैक्ट जॉब (ठेकेदारी व्यवस्था)को बंद किया जाये।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com