सतना से बिरसिंहपुर जा रही गहरवार ट्रेवल्स की बस पलटी, ओवर टेक के चक्कर में हुआ हादसा
बलवीर सोनी जिला संवाददाता एमपी ऑनलाइन न्यूज़
सतना : कोटर थाना के पवैया के पास दुर्घटना, गहरवार ट्रेवल्स की बस सतना से जा रही थी गुझवा ओवरटेक करने के चक्कर में सवारियों से भरी बस चारों खाने चित्त हो गई, जिसमें तकरीबन 40 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तो वहीं कुछ घायलों का इलाज कोटर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भी कराया गया। यह घटना कोटर थाना के पवैया गांव में हुई है। जहां सतना से गुझवा थाना सभापुर जा रही गहरवार ट्रैवल्स की बस अनियंत्रित हो कर पलट गई। गनीमत यह रही कि सभी यात्रियों की जान तो बच गई लेकिन इस हादसे में गंभीर चोटें लोगों को आई हैं। खासकर इंदिरा कन्या महाविद्यालय में पढ़ने वाली कई छात्राएं बुरी तरह जख्मी हुई हैं।
खचाखच भरी थी बस
घटना में घायल हुए यात्रियों ने बताया कि बस खचाखच भरी हुई थी। सतना बस स्टैण्ड से ही गहरवार ट्रेवल्स क्रमांक एमपी-17पी-0556 में स्टैंडिंग सवारी हो चुकी थी लेकिन रास्ते में भी रोक -रोक कर पैसेंजरों को बैठाया जा रहा था। लिहाजा धीरे-धीरे बस ओवरलोड हो गई। कुछ छात्राएं अस्पताल में यह भी बता रही थीं कि वाहन चालक शराब के नशे में था जिससे बस संभल नहीं पाई और वह पलट कर रोड के नीचे चली गई। बस ऐसी पलटी कि पहिया ऊपर हो गए।

महंगी पड़ी जल्दबाजी
घायल यात्रियों के मुताबिक पवैया राइस मिल के पास की यह घटना है जहां मोड़ में सामने से आ रहे ट्रक को क्रासिंग देने के बाद बाइक सवार को ओवरटेक करने के चक्कर में गाड़ी का पहिया रोड के नीचे उतर गया। यात्रियों से भरी बस को बस चालक संभाल नहीं सका, जबकि ट्रक को क्रासिंग देने के दौरान ही गाड़ी अनियंत्रित हुई थी। बाइक सवार से आगे होने की होड़ में 55 से 60 यात्रियों की जान चालक ने जोखिम में डाल दी। घटना के बाद एम्बुलेंस व डायल-100 की मदद से 22 यात्रियों को सतना जिला अस्पताल लाया गया जहां 15 का प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया तो 7 की हालत गंभीर थी जो अभी भर्ती हैं।

हालांकि समाचार लिखे जाने तक सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं तकरीबन बीस लोगों को कोटर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भी भेजा गया। इसके पूर्व जब बस पलटी तो राइस मिल में कार्यरत मजदूर व किसान आनन-फानन में मौके पर पहुंच बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना के बाद मौके पर कोटर पुलिस भी पहुंच चुकी थी।
ये हुए घायल
बस दुर्घटना में रोशनी प्रजापति पिता रामधनी प्रजापति 17 साल बिरसिंहपुर, पूनम प्रजापति पिता सुनील प्रजापति, देवेन्द्र सिंह पिता रामकृपाल सिंह 30 साल उचेहरा, कल्पना डोहर, आशीष डोहर सभापुर, आशीष चौधरी पिता नत्थूलाल चौधरी 22 साल, सुनील चौधरी पिता गजाधर 16 साल, दीपक साहू, राहुल साहू पिता नत्थू साहू, प्राची पटेल पिता इन्द्रभान पटेल 14 साल, धीरेन्द्र वर्मा पिता नर्मदा वर्मा बिरसिंहपुर, शिशुपाल सिंह पिता रामआसरे 45 साल, मीना कोल पति रामसुख कोल 25 साल सभापुर, राहुल मिश्रा, सीताराम गुप्ता पिता सुंदरलाल गुप्ता 51 साल धारकुंडी, पूनम साकेत पिता रामदीन साकेत 19 वर्ष सभापुर आदि घायल रहे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com