प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से प्रथम प्रसव पर मिलेगी पांच हजार रूपये की राशि
पात्र महिलाओं को दिया जायेगा मातृ वंदना योजना का लाभ : जिला कार्यक्रम अधिकारी
रीवा : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एक जनवरी 2017 से लागू की गई है। गर्भावस्था में महिलाओं को उचित पोषण आहार देने तथा सुरक्षित प्रसव के उद्देश्य से यह योजना लागू की गई है। योजना के तहत गर्भवती महिला को प्रथम प्रसव पर पांच हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है। रीवा जिले में अब तक 6000 से अधिक महिलाओं को इस योजना से लाभान्वित किया जा चुका है।
रीवा : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एक जनवरी 2017 से लागू की गई है। गर्भावस्था में महिलाओं को उचित पोषण आहार देने तथा सुरक्षित प्रसव के उद्देश्य से यह योजना लागू की गई है। योजना के तहत गर्भवती महिला को प्रथम प्रसव पर पांच हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है। रीवा जिले में अब तक 6000 से अधिक महिलाओं को इस योजना से लाभान्वित किया जा चुका है।
इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नयन सिंह ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के लिए केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना लागू की गयी है। इसका लाभ सभी गर्भवती महिलाओं को प्रथम प्रसव में दिया जा रहा है। केवल शासकीय विभागों तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस योजना से बाहर रखा गया है। योजना का लाभ उठाने के लिए आगंनवाड़ी केन्द्र में निर्धारित प्रपत्र में आवेदन करना आवश्यक है। योजना के लिए आवश्यक अभिलेख तथा आवेदन पत्र प्राप्त होने पर इसे योजना के पोर्टल पर आनलाइन दर्ज किया जाता है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती महिला का पंजीयन होने पर उसे एक हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसके लिये हितग्राही को मातृ एवं बाल सुरक्षा कार्ड की सत्यापित प्रति उपलब्ध कराना आवश्यक है। गर्भावस्था के दौरान कम से कम एक प्रसव पूर्व जांच होने तथा छ: माह की गर्भावस्था पूरी करने के बाद महिला को दो हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। शिशु के जन्म पंजीयन तथा प्रथम चरण के समस्त टीके लगने के बाद दो हजार रूपये की राशि दी जाती है। प्रोत्साहन राशि का भुगतान बैंक खाते में किया जाता है। टीकाकरण के सत्यापन के लिए मातृ एवं बाल सुरक्षा कार्ड की छायाप्रति प्रस्तुत करना आवश्यक है। उन्होंने सभी परियोजना अधिकारियों, पर्यवेक्षकों तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को एक जनवरी 2017 के बाद जन्म लेने वाले शिशुओं की माताओं को मातृ वंदना योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिये हैं।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com