-->

Breaking News

नोट बांटने का मामला: झा ने चुनाव आयोग से की कांग्रेस प्रत्याशी को अयोग्य घोषित करने की मांग


भोपाल। मध्य प्रदेश के अशोकनगर के मुंगावली विधानसभा सीट पर 24  फरवरी को मतदान होना है, इससे पहले मुंगावली में रुपए बांटने के आरोप में कांग्रेस प्रत्याशी घिर गए हैं, उनकी एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वे घर-घर जाकर पैसे बांटते हुए नजर आ रहे है।इसकी शिकायत भाजपा ने भोपाल में की है, वहीं दिल्ली में कांग्रेस दिग्गजों ने कोलारस में भाजपा द्वारा पैसे बांटने की शिकायत की है।मुंगावली में कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा पैसे बांटने के आरोप में  भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने उन्हें अयोग्य घोषित करने की शिकायत चुनाव आयोग से की है।

झा ने चुनाव आयोग से मांग की है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक कांग्रेस प्रत्याशी ब्रजेन्द्र यादव का मतदाताओं को नोट बांटने का फोटो वायरल हो रहा है, वही कांग्रेस प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं।उन्होने बताया कि  उनके द्वारा पूर्व में ही चुनाव ऑब्जर्वर राजेश कुमार को कांग्रेस की इस तरह के काम करने की शिकायत की गई थी।इसलिए  इन पर आचार संहिता का मुकदमा दर्ज करते हुए इन्हें अयोग्य घोषित किया जाय। 

इस संबंध में झा ने एक फोटो भी चुनाव आयोग को सौंपी है जिसमें कांग्रेसी प्रत्याशी नोट बांटते हुए दिखाई दे रहे है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com