-->

Breaking News

विधायक फुन्देलाल के अथक प्रयास से तीन सड़क की मंजूरी



विधायक फुन्देलाल के अथक प्रयास से तीन सड़क की मंजूरी

अनूपपुर/राजेन्द्रग्राम:-प्रदीप मिश्रा सुनील गुप्ता 

 पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक फुन्देलाल सिंह जी के द्वारा लगातार क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीण वासियो की समस्याओं को देखते हुये गांव गांव जाकर  ग्रमीणों से  किये गये वादा को पूरा करने के उद्देश्य से  लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह जी को पत्र लिखकर उनसे मुलाकात कर क्षेत्र में सड़क की समस्याओं से अवगत कराया  जिस पर मंत्री जी द्वारा क्षेत्रीय विधायक को आश्वासन दिया गया था कि सीघ्र ही आपके क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। सड़क की गंभीर समस्या को दृष्टिगत रखते हुये।मंत्री जी द्वारा 05 जनवरी को विधायक को पत्र क्रमांक 31/05 01 2018 भेज कर अवगत कराया गया कि नए वर्ष में आपके विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम तरंग पहुँच मार्ग लंबाई 03 किलोमीटर लागत राशि 52 लाख 03 हजार, लीलाटोला से मेढा खार लंबाई 03.10 किलोमीटर लागत 51 लाख 21 हजार, एवम अतरिया से करनपट्ठार मार्ग लंबाई 03.10 किलोमीटर लागत 58 लाख 58 हजार रुपये की राशि निम्न मार्गो को मजबूतीकरण के अंतर्गत शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान किया गया


No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com