-->

Breaking News

Box Office : फिल्म पद्मावत आठवें दिन 300 करोड़ के पार


नई दिल्ली: 'पद्मावत' अब बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाल करते हुए दिखाई दे रही है. देश के चार प्रमुख राज्यों में रिलीज नहीं होने के बावजूद फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में अभी भी भीड़ दिखाई दे रही हैं. जितना फिल्म को रिलीज होने को लेकर किया जा रहा था, अब लगभग सभी जगह सामान्य ही दिखाई दे रहा है. देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म 'पद्मावत' ने अभी तक वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन मिलाकर 300 करोड़ रुपए से ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है. फिलहाल घरेलू सिनेमा घरों की बात करें तो कमाई 155 करोड़ से ज्यादा की कमाई हो चुकी है.

फिल्म ट्रेड एनलिस्ट रमेश बाला के अनुसार गुरुवार को फिल्म पद्मावत ने लगभग 1.5 करोड़ की कमाई कर सकी. लेकिन फिल्म का रिस्पॉन्स विदेशों में ज्यादा देखने को मिल रहा है. उत्तर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड जैसे देशों में फिल्म बंपर कमाई कर रही है. हफ्तेभर में फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से 106 करोड़ रु. बटोर लिए हैं. इस हिसाब से फिल्म का अब तक का वर्ल्डवाइड ग्रोस कलेक्शन 308 करोड़ रु. हो चुका है.



बता दें, 25 जनवरी को रिलीज हुई 'पद्मावत' ने पेड प्रिव्यू के जरिए 5 करोड़ कमाए. रिलीज के पहले दिन गुरुवार को 19 करोड़, शुक्रवार को 32 करोड़, शनिवार को 27 करोड़, रविवार को 31 करोड़, सोमवार को 15 करोड़ रुपए, मंगलवार को 14 करोड़ और बुधवार को इसकी कमाई तकरीबन 12 करोड़ रु. रही है.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com