7 को मॉकड्रिल और 9 को फायनल रिहर्सल, कलेक्टर-एसपी ने किया JU एवं ITM का निरीक्षण
ग्वालियर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की 11 फरवरी को ग्वालियर प्रस्तावित यात्रा को देखते हुए कलेक्टर राहुल जैन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष ने विभागीय अधिकारियों के साथ जीवाजी विश्वविद्यालय और आईटीएम यूनिवर्सिटी का निरीक्षण किया ।
कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति प्रात: 10.30 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचेंगे। यहां पर 5 हजार 671 दिव्यांग और वृद्धजनों को उपकरण वितरण का कार्यक्रम होगा। चिन्हित दिव्यांगों को सुबह कार्यक्रम से पूर्व कार्यक्रम स्थल तक लाने की व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए। सभी हितग्राही प्रात: 9 बजे से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा से भी कहा कि पार्किंग स्थल पर टेंट, माइक एवं पेयजल की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। कलेक्टर ने कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले सभी हितग्राहियों को भोजन वितरण व्यवस्था के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि 7 फरवरी को मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा और 9 फरवरी को फाइनल रिहर्सल की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मॉकड्रिल से पहले सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली जाएं।
ITM विवि का निरीक्षण
कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों के साथ आईटीएम यूनिवर्सिटी पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। यहां पर डॉ. राममनोहर लोहिया व्याख्यान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल होंगे। पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष ने दोनों कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से किए जाने वाले प्रबंध के संबंध में पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com