-->

Breaking News

बैंडमिंटन खिलाड़ी दीपाली ने बनाया टाॅप-10 में जगह बैडमिंटन एसोषिएसन आॅफ इंडिया ने जारी की सूची

बैंडमिंटन खिलाड़ी दीपाली ने बनाया टाॅप-10 में जगह

बैडमिंटन एसोषिएसन आॅफ इंडिया ने जारी की सूची

अनूपपुर।प्रदीप मिश्रा - 8770089979

जिले के पसान नगरपालिका की अध्यक्षा श्रीमती सुमन गुप्ता की पुत्री दीपाली गुप्ता ने वह मुकाम हासिल किया है जिस मुकाम को हासिल करने के लिए अच्छे-अच्छे को पसीना छूट जाता है लेकिन कड़ी मेहनत और लगन के आगे सब कुछ संभव है। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दीपाली गुप्ता ने जितना कठिन परिश्रम किया उतना ही उनके बढ़ते कदम को  उनके पिता राजू गुप्ता तथा माता सुमन गुप्ता ने पूरा समर्थन देते हुए कड़ी मेहनत और लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरणा देते रहे। जिसका परिणाम रहा कि आज दीपाली गुप्ता ने बैडमिंटन एसोषियएसन आॅफ इंडिया के द्वारा जारी की गई टाॅप 10 खिलाड़ियों की सूची में भारतवर्ष में 9वां स्थान हासिल किया है। इस बड़ी उपलब्धि की खबर मिलते ही समूचे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण निर्मित हो गया वहीं इस कामायाबी की खुषी को दीपाली और उनका परिवार एक-दूसरे से बांटते और आषीर्वाद लेते रहे। ज्ञातव्य है कि जिस दौर में दीपाली गुप्ता ने बैडमिंटन के खेल में कदम रखा उस समय अनूपपुर जिले का नया गठन हुआ था और इस जिले में उस समय बैंडमिंटन पंजीयन की संस्था यहां पर नहीं थी जिसके कारण दीपाली गुप्ता ने अपना पंजीयन छत्तीसगढ़ राज्य से कराकर खेलना शुरू किया।
कई वर्षो से लगातार वे विभिन्न प्रदेषों में जाकर अपने नाम का डंका बजा चुकी है पिछले दिनों उन्होने बिहार, उत्तरप्रदेष के अलावा अन्य कई राज्यों में स्टेट चैम्पियन का दर्जा हासिल करते हुए अपनी प्रतिभा को उच्च षिखर पर कायम रखा। सीनियर बैच से खेलने वाले दीपाली गुप्ता ने अपने लक्ष्य के आगे किसी भी चुनौती को स्वीकार करने में पीछे नहीं रही है। एक छोटी सी जगह से उठकर भारत देष के उन तमाम बड़े-बड़े शहरों व प्रषिक्षणकर्ताओं के अधीन प्रषिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को मात देकर टाॅप-10 में स्थान बनाना कोई आसान काम नहीं था, लेकिन चुनौती को स्वीकार करते हुए दीपाली ने अर्जुन की तरह उसी प्रकार अपना लक्ष्य को कायम रखा जिस तरह से अर्जुन ने मछली की आॅंख को अपना लक्ष्य बनाया था। निष्चित ही इस बड़ी कामयाबी के पीछे दीपाली के पिता राजू गुप्ता एवं माता सुमन गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा है। जिन्होने उनके बढ़ते कदम को हौसला दिया और उन्होने बैडमिंटन एसोषिएसन आॅफ इंडिया के द्वारा जारी सूची में 9वां स्थान हासिल किया है। उनकी इस कामयाबी पर सभी ने बधाई दी है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com