भारत माता की आरती से हुआ नव वर्ष का स्वागत
अनूपपुर प्रदीप मिश्रा -8770089979
हिन्दू नव वर्ष, गुडी पडवा,चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ उत्साह,
रैली, शुभकामनाओं के साथ
हुआ। रविवार को चैत्र नवसंवत्सर २०७५ के स्वागत् के लिये
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अगुआई में स्वयंसेवकों व नागरिकों ने नगर,
मन्दिर व घरों मे
केसरिया झंडे ,पताकाएं ,तोरण लगाए। सरस्वती शिशु मन्दिर अनूपपुर के छात्र
छात्राओं ने विद्यालय प्रबंधन के साथ नगर मे प्रभात फेरी निकाली। दोपहर बाद
सैकडों स्वयंसेवकों ने इंदिरा चॊक,शंकरमन्दिर ,पुरानी बस्ती, अमरकंटक तिराहा, अण्डरब्रिज, मुख्य बाजार,सामतपुर,बस स्टैंड, रेलवे फाटक होकर
रैली निकाली। देर शाम अटल द्वार के पास मंचीय कार्यक्रम मे जिला प्रचार
प्रमुख प्रो नागेन्द्र सिंह ने बौद्धिक के माध्यम से उपस्थित लोगों को नव
वर्ष की शुभकामनाएँ दी।इसके पश्चात भारत माता की आरती की गयी। आयोजन
में बजरंग दल,भारतीय किसान संघ, जय भारत मंच,भारत विकास परिषद,विश्व हिन्दू परिषद,विद्यार्थी परिषद,सरस्वती शिक्षा मन्दिर,
हिन्दू वाहिनी के
कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com