-->

Breaking News

साईडिंग हटाओ समिति के तत्वाधान में अनषन जारी कलेक्टर ने दिये जांच के आदेष


साईडिंग हटाओ समिति के तत्वाधान में अनषन जारी


कलेक्टर ने दिये जांच के आदेष


अनूपपुर/प्रदीप मिश्रा 8770089979

बीते 25 फरवरी 18 से अमलाई स्थित महावीर बेनीफिकेषन गेट के सामने कोल प्रदूषण से त्रस्त अमलाई साईडिंग हटाओं संघर्ष समिति द्वारा क्रमिक अनषन किया जा रहा है। जहाॅ पर 11 मार्च को अनषनकारियों का हौसला बढ़ाने जैतपुर विधायक जय सिंह मरावी, नपा उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र ताम्रकार,संजय पाण्डेय, राकेष पाण्डेय उपस्थित हुये। समस्या की गंभीरता को देखते हुये विधायक ने तत्काल अनूपपुर कलेक्टर से अनषन स्थल से ही वार्ता किया जिस पर कलेक्टर अनूपपुर ने प्रतिनिधि मण्डल को वार्ता के लिये आमंत्रित किया। अनषनकारियों की तरफ से सात सदस्यीय टीम 16 मार्च को कलेक्टर अनूपपुर से मिलकर मामले की गंभीरता को बताया जिस पर कलेक्टर अनूपपुर से त्वरित कार्यवाही करते हुये कोलवाषुरी के खिलाफ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर व प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी शहडोल को तत्काल मौके पर भेजकर जांच करने का आदेष देकर 12 धण्टे में रिपोर्ट देने को कहा।  जिस पर उक्त अधिकारी आज 12 मार्च को कोलवाषुरी की अमलाई साईंडिंग पर पंहुचकर जांच किया व बस्ती में ग्रामीणों से मिले साथ ही घरों में प्रदूषण को देखकर अपना प्रतिवेदन कलेक्टर अनूपपुर को सौंप दिया है। आज अनषनकारियों के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह छावड़ा उपस्थित रहे ग्रामीणों का दर्द समझते हुये उन्होने अपने संबोधन में कहा कि यह लड़ाई आप लोगों के साथ मेरी भी है क्योंकि कभी मैं भी इस बस्ती का बेटा रहा हूॅं। हम इस लड़ाई में आपके साथ हैं इस मामले को माननीय मुख्यमंत्री को विधायक के माध्यम से अवगत करायेगें और हर हाल में इस साईडिंग को बंद करायेगें। अनषनकारियों को अरविन्द साहनी महामंत्री भाजपा अमलाई , श्रीमती किषोरी तिवारी, श्रीमती ज्योत्सना द्विवेदी, अमरजीत बग्गा, गणेष गुप्ता,श्रमिक नेता विनय सिंह आदि ने संबोधित किया। अनशनकारियों में उपस्थित महिलाओं ने कोलवाषुरी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारे लगाये। और साईडिंग हटाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया। समिति के अध्यक्ष गणेष गुप्ता ने बताया कि आमरण अनषन किया जायेगा साथ ही मुख्य गेट को जाम किया जायेगा।    

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com