-->

Breaking News

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल पन्द्रहवें दिन भी जारी-जन्मदिन मनाकर नियमितीकरण/संविलियन की मांग की



सीधी : म.प्र.संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आवाहन पर प्रदेश के 51 जिलों में दो सूत्रीय मांगो के निराकरण हेतु अनिष्चितकालीन हडताल जारी है । कल संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा विथिका भवन धरना स्थल पर माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान का जन्मदिन मनाकर प्रमोद तिवारी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष के द्वारा कमल रूपी केक कटवाकर मुख्यमंत्री को शुभकामनाएॅ भेजी है एवं नियमितीकरण एवं निष्कासित साथियों की वापसी की मांग की है संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के मांगों का समर्थन करते हुए टवीटर के माध्यम से आर.एस.एस.प्रमुख डाॅ.मोहन भागवत जी ने भी श्री शिवराज सिंह चैहान मुख्यमंत्री म.प्र.शासन से आग्रह कर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का समर्थन किया, लगातार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की हडताल पन्द्रहवें दिन भी जारी होने के कारण आमजनमानस को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है टीबी विभाग के अनुसार आज हडताल के पन्द्रहवें दिन मरीजो दवाईयां नही बाटी गई जिससे मरीजो को काफी परेषानी हो रही है। सीधी जिलें में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला इकाई सीधी के अध्यक्ष श्री राजीव गौतम ने बताया कि हडताल में डीपीएमयू एवं बीपीएमयू स्टाफ आरबीएसके चिकित्सा अधिकारी, ए.एन.एम., स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीषियन फार्माषिष्ट, परामर्सदाता, सपोर्ट स्टाफ एवं डाटा इन्टी आपरेटर उपस्थित रहे। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पूरी तरह से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है ।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com