-->

Breaking News

आजीविका मिषन अंतर्गत प्रषिक्षण एवं नियोजन कार्यक्रम का समापन

आजीविका मिषन अंतर्गत प्रषिक्षण एवं नियोजन कार्यक्रम का समापन

दूरस्थ अंचलों की युवतियों को रोजगार दिलाना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि- कलेक्टर


अनूपपुर/ प्रदीप मिश्रा - 8770089979

जिले के दूरस्थ आदिवासी बाहुल्य विकासखंड के ग्रामों की युवतियां 39 दिन के प्रषिक्षण के उपरांत बंगलूरू के शाही एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में रोजगार प्राप्त कर रही हैं, यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। आदिवासी बाहुल्य ग्रामों की आदिवासी परिवारों की ये युवतियां जिनका बाहर की दुनिया से कम ही वास्ता रहा है, आज आजीविका मिषन और आईएल एंड एफएस के संयुक्त प्रयासों से बंगलूरू जैसे शहर में औद्योगिक सिलाई मषीन आपरेटर के रूप में कार्य करेंगी, यह शासन की रोजागारोन्मुखी प्रषिक्षण नीति के सकारात्मक परिणाम हैं। प्रषिक्षण उपरांत प्रतिष्ठित संस्थानों में रोजगार प्राप्त कर, न सिर्फ ये सभी आर्थिक रूप से सक्षम होंगी बल्कि बाहर की दुनिया से संपर्क में आने से इनके रहन सहन एवं सामाजिक जीवन के अन्य पहलुओं पर भी सकारात्मक बदलाव आयेगा। की। उक्त उद्गार जिले के कलेक्टर अजय शर्मा द्वारा म.प्र.डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिषन द्वारा प्रायोजित औद्योगिक सिलाई मषीन आपरेटर के प्रषिक्षण कार्यक्रम के समापन कार्यक्रम में व्यक्त किये गये।
 इस अवसर प्रषिक्षण केंद्र पर उपस्थित युवतियों के अभिभावकों से भी कलेक्टर महोदय ने चर्चा की एवं आवष्यक मार्गदर्षन प्रदान करते हुए बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान  जिला परियोजना प्रबंधक, म.प्र. दीन दयाल अन्त्योदय योजना, राज्य ग्रामीण आजीविका मिषन, शषांक प्रताप सिंह ने बताया कि आजीविका मिषन द्वारा प्रषिक्षण एवं नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत औद्योगिक सिलाई मषीन आपरेटर विषय पर आईएल एंड एफएस संस्था को अनुबंधित किया गया है, जो बेरोजगार युवक युवतियों को प्रषिक्षण प्रदान  कर रोजगार उपलब्ध करायेगी, प्रतिभागियों  के लिए यह प्रषिक्षण पूर्णतः निःषुल्क है तथा प्रषिक्षण पर होने वाले समस्त व्यय का वहन आजीविका मिषन द्वारा किया जा रहा ळें आईएल एंड एफएस के जिला समन्वयक विमलेष दुबे ने बताया कि उक्त प्रषिक्षण 21 फरवरी 2018 को प्रारंभ किया गया था, जो कि पूर्णतः निःषुल्क एवं आवासीय था, प्रषिक्षण प्राप्त समस्त 23 युवतियों को बंगलूरू में शाही एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में औद्योगिक सिलाई मषीन आपरेटर के रूप में कार्य करने हेतु आफर लेटर प्राप्त हो चुका है और समस्त युवतियां 31 मार्च 2018 को कार्य पर उपस्थिति हेतु रवाना होंगी। उक्त समस्त कार्यक्रम का संचालन समन्वयक आजीविका मिषन के जिला प्रबंधक कौषल दषरथ प्रसाद झारिया द्वारा किया गया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com