-->

Breaking News

चुनावी शंखनाद से पूर्व गुटबाजी में उलझी कांग्रेस पूर्व मंत्री बिसाहूलाल ने संगठन को किया आगाह



चुनावी शंखनाद से पूर्व गुटबाजी में उलझी कांग्रेस

पूर्व मंत्री बिसाहूलाल ने संगठन को किया आगाह

अनूपपुर 2018 विधानसभा चुनाव की तैयारी मे जुटी कांग्रेस को चित्रकूट, कोलारस, मूंगावली चुनाव में जीत के बाद भले ही उत्साहित होने का मौका मिला हो, एकजुट होने के लिए कोई कवायद न होने से पार्टी की सत्ता पर काबिज होने की मंशा सवालों के घेरे में है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव दीपक बावरिया तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव की उपस्थिति में विगत दिवस भोपाल में संपन्न हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन ब्लाक कांग्रेस कमेटियों का गठन कर प्रत्येक मेें तीन मण्डलम् तथा प्रत्येक मण्डल कमेटी मे तीन सेक्टर कमेटी का गठन किया जायेगा। प्रदेश के पूर्व मंत्री तथा कांग्रेस के कद्दावर नेता बिसाहूलाल सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया है कि जिले के जिम्मेदार पदों पर बैठे पदाधिकारी अपने चाटुकारों और समर्थकों को लेकर उक्त कमेटियां गठित करने की औपचारिकता कर रहे हैं। यहां तक कि बैठकों की सूचना ब्लाक, सेक्टर पदाधिकारियों को नहीं दी जा  रही, कुछ नेताओं को कमेटियां गठित करने का जिम्मा सौंपा गया है वे अपने चहेतों के चेहरे देख-देख कर आवेदन फार्म दे रहे हैं, जिसके कारण संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ताओं मे आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से बैठकों की जानकारी प्रदेश नेतृत्व को दी जा रही है। भले ही उस बैठक में अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, मोर्चा संगठन के अध्यक्ष, समन्वयक या कोई भी क्षेत्रीय प्रतिनिधि उपस्थित न हो। बिसाहूलाल सिंह ने पुष्पराजगढ, अनूपपुर, कोतमा विधानसभा क्षेत्र के निष्ठावान कांग्रेसियों से अपने सेक्टर, ब्लाक में कमेटियां गठित करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि उनसे संपर्क कर नि:शुल्क आवेदन पत्र तथा फार्म प्राप्त करें ताकि जिले में गुटविहीन, बिना भेदभाव सभी कांग्रेसजनों को सत्ता, संगठन में भागीदारी प्राप्त हो सके।


No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com