अस्थायी हॉकर्स जोन नही मिला गरीबो को स्थान चहेतो ने कर रखा कब्जा अतिक्रमण को बढ़ावा देता नपा प्रशासन
अस्थायी हॉकर्स जोन नही मिला गरीबो को स्थान चहेतो ने कर रखा कब्जा
अतिक्रमण को बढ़ावा देता नपा प्रशासन
अनूपपुर। मुख्यालय के मुख्य मार्गों में शामिल कोतवाली-स्टेशन चौराहा मार्ग
पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाई गई नगरपालिका अस्थायी हॉकर्स जोन पर अब
दुकानदारों का स्थायी कब्जा हो गया है। जहां दुकान संचालन के साथ साथ रात्रिकालीन
आवासीय परिसर भी बन गई है। यहीं नहीं दुकानदारों ने अपनी दुकानों को निर्धारित
स्थलों से बाहर संजाते हुए मुख्य मार्ग के किनारों तक अपनी दुकान जमा ली है। जिसके
कारण रोजाना जाम की स्थिति बनने लगी है। जबकि यह अस्थायी चौपाटी नगरपालिका द्वारा
अस्थायी तौर पर शहरी हाथ ठेला फुटकर व्यापारी के लिए आवंटित कराई गई थी। जिसमें
प्रावधानों के अनुसार बाजारी क्षेत्र में ठेला लगाकर फल-सब्जी बेचने वाले गरीब
ठेला संचालक अस्थायी चौपाटी के शेड के नीचे दुकान संचालन कर मुख्य मार्ग को
अतिक्रमण मुक्त रखते हुए एक स्थायी स्थल पर अपनी दुकानों का संचालन करेंगे। इसके
लिए तत्कालीन सीएमओ कमला कोल ने राजस्व अमले के साथ ३५ चिह्नित हथठेला संचालकों को
शेड के अंदर तक पहुंच बनाते हुए अपनी दुकान संचालन करने के निर्देश दिए थे। लेकिन
इस प्रक्रिया के कुछ दिनों बाद कुछ रसूखदार व्यापारियों ने ठेला संचालकों को वहां
से हटाते हुए अपनी पुरानी स्थायी दुकान फिर से जमा ली। जिसके कारण हथठेला संचालक
जगह के अभाव में मुख्य मार्ग किनारे अपनी दुकानों का संचालन करने को विवश है।
हाथठेला संचालकों का कहना है कि इस व्यवस्था में नगरपालिका खुद शामिल हैं, जिसमें अपने
पाषदों के परिचितों को दुकान आवंटन में कार्रवाई नहीं करती। हर बार नोटिस भेजने की
बात कही जाती है। लेकिन आजतक न तो कोई नोटिस भेजी जा सकी है और ना ही कोई कार्रवाई
की जा सकी है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com