-->

Breaking News

फोरलेन के टूटे मीडियन सुधारने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग


बदनावर। लेबड़ नयागांव फोरलेन पर बने मीडियन (डिवाइडर) थोड़ी-थोड़ी दूर तोड़ दिए जाने के कारण सड़क हादसे हो रहे हैं। लगातार मांग किए जाने के बावजूद निर्माण कंपनी द्वारा न तो तोड़े गए डिवाइडर सुधारे जा रहे हैं, न ही तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है।

अधिकांश डिवाइडर उन लोगों ने तोड़े हैं जिनके ढाबे, पेट्रोल पंप, व्यावसायिक प्रतिष्ठान आदि फोरलेन के आजू बाजू स्थित हैं। जिन गांवों के सामने से फोरलेन गुजर रहा है, वहां के लोगों ने भी आसानी से अपने गांव में जाने के कच्चे पक्के रास्तों के सामने से डिवाइडर तोड़ दिए हैं। ताकि थोड़ा बहुत चक्कर लगाने के बजाय आसानी से घर के रास्ते पर पहुंचा जा सके। जबकि अन्य प्रतिष्ठानों तक थोड़ी दूर चक्कर लगाकर पहुंचने के बजाय शाॅर्टकट से पहुंचने के लिए इन्हें तोड़ा गया है। इन्हीं शाॅर्टकट से रोड़ क्राॅस करने के दौरान बड़े वाहन व दुपहिया आदि की गति धीमे करते समय सामने से अथवा पीछे से तेज गति से आ रहे वाहनों की टक्कर से गंभीर हादसे हो रहे हैं। फोरलेन पर कई जगह इन स्थानों की पहचान भी हो चुकी है। जहां इन्हें बंद करने की आवश्यकता है किंतु हादसे होने के बाद इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता। जिससे बात आई गई हो जाती है और फिर कुछ दिनों के अंतराल से दुर्घटना घटित हो जाती है। 2009 में फोरलेन चालू होने के बाद से ही लोगों ने यह डिवाइडर तोड़ दिए थे और तब से यह लगातार टूटते जा रहे हैं, किंतु न तो इन्हंे कभी सुधारा गया और न ही तोड़ने वाले दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com