-->

Breaking News

भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया


बदनावर। नगर में भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव गुरूवार को जैन समाज द्वारा सामूहिक रूप से हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह स्थानक भवन से निकली प्रभातफेरी में समाजजन बड़ी संख्या में स्तवन गाते हुए शामिल हुए। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए प्रभातफेरी पुनः स्थानक भवन पहुंची। जहां समापन हुआ। इसके पश्चात निचलावास मोहल्ले में स्थित श्रीभोयरावाला मंदिर से भगवान का वरघोड़ा बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाला गया। सुबह प्रक्षाल पूजा की गई। बाद में केशर पूजा की गई। इसके पश्चात आरती कर वरघोड़ा निकाला गया। केशर पूजा करने के लिए मंदिर के बाहर सुबह से ही महिला एवं पुरूषों की लंबी कतारें लग गई थी। जिसमें श्वेतांबर, दिगंबर, स्थानकवासी आदि सभी धर्मावलंबी शामिल हुए। सभी समाजजन श्वेत वस्त्र व महिलाएं केसरिया साड़ी पहनकर जुलूस में शामिल हुई। जुलूस मार्ग पर कई जगह गहूली एवं धूप पूजा की गई। पहली बार श्वेतांबर व दिगंबर समाज की वेदी एक साथ निकली। मंदिर पहुंचने पर समापन हुआ। जवाहर मार्ग स्थित दिगंबर समाज के भगवान शांतिनाथ मंदिर में अभिषेक किया गया। बाद में साधर्मी वात्सल्य का आयोजन किया गया। दोपहर में स्थानीय श्रीलक्ष्मी गोशाला पहुंचकर नवकार सेवा संस्था की महिला सदस्यों ने गायों को गो ग्रास व गुड़ आदि खिलाया। सावरकर मार्ग पर निर्धन वर्ग के सदस्यों को भोजन भी कराया गया। रात में जैन धर्मशाला में महिला मंडल द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती भी दी गई। 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com