हथियार तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध हथियार भी बरामद
उनाव पुलिस को मिली बड़ी सफलता। अवैध हथियारों की खेप लेकर जा रहे दो हथियार तस्करों को उनाव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से 20 अवैध हथियार भी बरामद।
उनाव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राजापुर नहर के पास से चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो हथियार तस्करों को धर दबोचा। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 17 अवैधकट्टा दो अधिया एवं एक पिस्टल बरामद की है।
उनाव पुलिस ने खेमचंद केवट निवासी राठ जिला महोबा उत्तर प्रदेश एवं एवं वीरेंद्र सिंह उर्फ वीर परिहार निवासी लिटौरिया वाली गली दतिया को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए अवैध हथियारों के सौदागर आगामी विधानसभा चुनाव में अवैध कट्टो की सप्लाई कर क्षेत्र में दहशत व्याप्त करने की प्लानिंग कर रहे थे। लेकिन पुलिस की सतर्कता से इन हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके मंसूबों पर पानी फिर गया।
पकड़े गए अवैध हथियारों के तस्कर उत्तर प्रदेश के झांसी, ललितपुर, महोबा, एवं मध्य प्रदेश के ग्वालियर, डबरा, शिवपुरी, मुरैना, भिंड आदि जिलों में करते थे अवैध हथियारों की तस्करी। 8 से दस हजार रुपये में अवैध हथियार बेचते थे आरोपी।
पुलिस कप्तान मयंक अवस्थी ने पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उक्त हथियार तस्करों की गिरफ्तारी की पुष्टि की साथ ही उनाव थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजावत, एएसआई राजकुमार सिंह, आरक्षक सुमेर सिंह, शिवकुमार सिंह, कुलदीप जादौन, भरत रावत, पुष्पेंद्र यादव, धर्मेंद्र कुशवाहा, विवेक उपाध्याय एवं अनिल तोमर को 10 हजार रुपए का इनाम देने की बात कही है।
पुलिस कप्तान मयंक अवस्थी का दावा उत्तर प्रदेश के राठ में बनते हैं अवैध हथियार। पुलिस टीम को शीघ्र राठ भेजकर उक्त नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा साथ ही उपरोक्त आरोपियों को रिमांड पर लेकर क्षेत्र में सप्लाई किए गए अवैध हथियारों को भी बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
मालूम हो कि उनाव थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजावत ने 18 दिसंबर को घरावा के जंगल में दबिश देकर 25 अवैध हथियार पकड़े थे। पुलिस अवैध हथियार सप्लाई करने वाले तस्करों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में लगातार दबिश दे रही थी। उसी का परिणाम है की उनाव पुलिस ने दो अवैध हथियार तस्करों को धर दबोचा और 20 अवैध कट्टो की खेप बरामद कर ली।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com