बागसेवनिया थाना क्षेत्र के एक फ्लैट में चल रहा था सेक्स रैकेट, मुंबई की कॉल गर्ल सहित 2 पकड़ाए
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र के एक फ्लैट में सेक्स रैकेट का मामला सामने आया है। पुलिस ने देर रात छापेमारी कर मुंबई की कॉल गर्ल सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इस मामले में पुलिस की देर रात तक कार्रवाई चलती रही।
बागसेवनिया पुलिस को क्षेत्रवासियों से रविवार रात सूचना मिली कि भेल संगम पार्क स्थित पाल के लैट में सेक्स रैकेट चल रहा है। सूचना के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर घर में घुस गई। इस दौरान पुलिस को देखते ही एक आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहा। वहीं पुलिस ने एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार कर लिया। युवक का नाम उमरावगंज थाना क्षेत्र के तिराहटी निवासी बंटी उर्फ प्रवीण पेटल है। पेशे से वो किसान है। युवती मुंबई के शिवाजी नगर की रहने वाली है। मौके से फरार होने वाले आरोपी अर्जुन चौकसे की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मामले में पुलिस देर रात शहर के अन्य क्षेत्र में आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मामले में बागसेवनिया थाना प्रभारी ललित सिंह डंगुर ने बताया कि इसमे जांच की जा रही है। आरोपियों के बैकग्राउंड भी खंगाला जा रहा है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com