-->

Breaking News

न्यूयार्क टाइम्स ने मधुबाला की खूबसूरती को किया सलाम



न्यूयार्क : अमेरिका के एक प्रमुख अखबार ने अपने एक खंड में बॉलीवुड की अब तक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मधुबाला को दुनियाभर की 15 असाधारण महिलाओं के साथ जगह दी है। गुजरे जमाने की इन महिलाओं को अपने अंदाज में श्रद्धांजलि देते हुए‘ न्यूयार्क टाइम्स’  ने अपने नये खंड‘ ओवरलुक्ड’  में इनके योगदान का जिक्र किया है। अखबार ने लिखा,  वर्ष1851  से‘ न्यूयार्क टाइम्स’  में प्रकाशित जीवन परिचय खंड में श्वेत व्यक्तियों को प्रमुखता दी जाती थी। लेकिन अब हमने15  असाधारण महिलाओं की कहानियां शामिल की है। अखबार ने लिखा कि जीवन परिचय में किसी शख्स की मृत्यु से अधिक उसके जीवन के बारे में लिखा जाता है। उनके आखिरी शब्द,  उनकी यादें और अपने अपने क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया जाता है।

अखबार में मधुबाला का जीवन परिचय आयशा खान ने लिखा है। इस खूबसूरत अभिनेत्री की तुलना अक्सर र्मिलन मुनरो से की जाती है। अखबार उन्हें याद करते हुए लिखता है कि महज16  साल की उम्र में अशोक कुमार के साथ वह फिल्म‘‘ महल’’  में दिखीं और इसके ठीक20  साल बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। बेपनाह खूबसूरती की मलिका और अपने अंदर अथाह दर्द समेटने वाली मधुबाला का जीवन किसी फिल्म से कम नहीं था,  जिसमें सबकुछ था--  शानदार कॅरियर,  असफल प्रेम कहानी और आखिरकार गंभीर बीमारी से मौत।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com