-->

Breaking News

अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में जिलेभर से आए आवेदकों की सुनीं समस्याएं

अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में जिलेभर से आए आवेदकों की सुनीं समस्याएं

अनूपपुर / प्रदीप मिश्रा - 8770089979

अपर कलेक्टर डाॅ. आर.पी. तिवारी ने मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलेभर से आए आवेदकों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में ग्राम बसंतपुर तहसील पुष्पराजगढ़ के दरबारी लाल महरा ने भूमि पर कब्जा दिलाए जाने, तहसील जैतहरी ग्राम क्योंटार के भूरा महरा ने कपिलधारा कूप योजना का लाभ दिलाए जाने, ग्राम देवरी थाना भालूमाड़ा की मुन्नी बाई सोनी ने गोहरारी डायवर्सन योजना के तहत जबरन भूमि अधिग्रहीत करने, ग्राम पंचायत देवहरा के छोटेलाल सेन ने प्रधानमंत्री आवास निर्माण, शौचालय निर्माण एवं प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस चूल्हा का लाभ दिलाए जाने, ग्राम हर्राटोला तहसील पुष्पराजगढ़ की मुन्नी बाई गोंड़ ने एम.डी.एम. के रसोईयां कार्य पर पुनः रखे जाने, ग्राम छोहरी जनपद अनूपपुर के राय सिंह ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत शासन द्वारा दी जाने वाली राशि को अपनी कन्या भानमती सिंह को दिए जाने के संबंध में आवेदन दिया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com