-->

Breaking News

साख कर्तन कार्यशाला के साथ तेंदूपत्ता सीजन का आगाज



साख कर्तन कार्यशाला के साथ तेंदूपत्ता सीजन का आगाज


अनूपपुर /  प्रदीप मिश्रा - 8770089979



दिनांक 7-3-2018 को  वन मंडल परिसर में कार्यशाला का आयोजन जिला यूनियन वन मंडल अनूपपुर के द्वारा  किया गया । कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य साख कर्तन अच्छे किस्म के तेंदु पत्तों का प्राप्त करना है जो तेंदूपत्ता समित की जान है तथा उसी के क्वालिटी के आधार पर ग्रामीणों को यहां तुड़ाई की मजदूरी मिलती है। वही अतिरिक्त लाभ के रुप में अच्छा बोनस भी प्राप्त होता है उक्त कार्यक्रम में वन मंडल अधिकारी श्रीमती प्रियांशी सिंह राठौड़ द्वारा वृहद रूप में अच्छा कार्य करने के लिए प्रोतसाहित किया गया एवं उत्साह बनाए रखने हेतु प्रेरणादायक गुण भी बताए । कार्यक्रम में अनूपपुर वनमंडल के पुष्पराजगढ़ एवं अनूपपुर एसडीओ उपस्थित रहे जिनके द्वारा अच्छी जानकारी उपलब्ध कराई गयी , उक्त कार्यशाला में वन मंडल के समस्त समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम में सभी रेंजों के रेंज ऑफिसर के साथ - साथ अनूपपुर रेंजर अशोक कुमार निगम अनूपपुर समिति के नोडल आर.आर .राव जे.पी. साहू एवं समस्त बीट गार्ड की गरिमामयी उपस्थिति रही

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com