प्रत्येक उचित मूल्य की दुकान में सेल्समैन की व्यवस्था की कलेक्टर ने की समीक्षा
प्रत्येक उचित मूल्य की दुकान में सेल्समैन की व्यवस्था की कलेक्टर ने की समीक्षा
अनूपपुर / कलेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक उचित मूल्य की दुकान में सेल्समैन की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। आपने संबंधित एसडीएम तथा जिला आपूर्ति अधिकारी को इस संबंध में शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा छात्रावासों, वृद्धाश्रम तथा बाल संरक्षण केन्द्रों में खाद्यान्न आवंटन की आॅनलाईन व्यवस्था प्रारंभ की है। इसके लिए संबंधित अधीक्षकों को आॅनलाईन आवेदन करना होगा। ऐसे बैगा परिवार जो किन्हीं कारणों से यदि सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ नहीं प्राप्त कर रहें हों तो उन परिवारों को इस व्यवस्था से जोड़ा जाय। बैठक में एसडीएम पुष्पराजगढ़ बालागुरु के., एसडीएम अनूपपुर प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम कोतमा मिलिन्द्र नागदेवे सहित विभिन्न विभागों के खण्ड एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। जिला आपूर्ति अधिकारी विपिन पटेल ने बताया कि जिले में 96 ऐसी दुकानें हैं, जहां सेल्समैन नहीं हैं, जिनके संबंध में विज्ञप्ति प्रकाशित की जा चुकी है। आपने बताया कि इन दुकानों के संचालन जिले में स्वसहायता समूहों के माध्यम से भी किया जा सकता है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com