अतिथि विद्वानों की मांगों के निराकरण की बजाय शिवराज सरकार के मंत्री उड़ा रहे उनका मजाक
भोपाल। शिवराज सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया द्वारा अतिथि विद्वानों पर दिए गए बयान पर अब राजनीति शुरु हो गई है।मंत्री के इस बयान पर सिंधिया ने पलटवार किया है। सिंधिया ने मंत्री के इस बयान को बेहद शर्मनाक बताया है।वही मंत्री के इस बयान की अतिथि विद्वानों ने भी निंदा की। सिंधिया ने मंत्री का नाम लिए बगैर ही उन पर निशाना साधा है।
सिंधिया ने ट्वीटर के माध्यम से शिवराज सरकार के मंत्री पर जमकर हमला बोला है। सिंधिया ने लिखा है कि ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि अपनी मांगों को लेकर ग्वालियर में अनशन पर बैठे अतिथि विद्वान शिक्षकों में से हमारी 2 महिला शिक्षिकाओं की हालत बिगड़ने के बाद भी सरकार आंख मूंद कर बैठी है। उनकी मांगों के निराकरण की ओर ध्यान देने की बजाए सरकार के जिम्मेदार मंत्री संवेदनहीन बयान देकर इनका मजाक उड़ा रहे है। अत्यंत शर्मनाक।

गौरतलब है कि ग्वालियर में संविदा पद पर नियुक्ति व पीएससी के माध्यम से सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के विज्ञापन को निरस्त करने की मांग को लेकर 8 मार्च से फूलबाग मैदान में आमरण अनशन पर बैठीं 4 महिला अतिथि विद्वानों में से दो की हालत सोमवार को बिगड़ गई। स्वास्थ्य विभाग को सूचना देने के बावजूद यहां कोई डॉक्टर नहीं पहुंचा। इस पर अतिथि विद्वान एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष का कहना था कि एक दिन पहले उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ने बयान दिया है कि अतिथि विद्वान अखबारों में छपने व पत्नियों को फोटो दिखाने के लिए धरना दे रहे हैं। मंत्री के इस बयान की अतिथि विद्वानों ने निंदा की।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com