दिल्ली से भिंड पहुंचा शहीद जितेंद्र और रामकृष्ण के पार्थिव शरीर
भिंड़। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सली हमले में शहीद हुए रामकिशन सिंह तोमर और जितेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर हेलिकॉप्टर से दिल्ली से भिण्ड लाया जा चुका है।मुरैना के कलेक्टर भी यहां पहुंचे हैं और शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्हें घर भेजा जाएगा। जिसके बाद शहीद रामकृष्ण की देह को मुरैना के लिए रवाना किया जाएगा। जहां गृह गांव पोरसा के तरसमा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।इसके लिए गांव तरसमा में शहीद के अंतिम संस्कार की तैयारियां पहले से ही शुरु कर दी गई है। कुछ ही घंटों में शहीद को अंतिम विदाई दी जाएगी। खबर के बाद से ही परिजनों औऱ गांव में शोक लहर है।
वही जीतेन्द्र के पार्थिव शरीर को अपने परिजनों को सौंपा जाएगा, जहां राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।इस मौके पर सीआरपीएफ के आईजी सहित अनेक अधिकारी हैलीपेड पर मौजूद रहे।
बता दे कि मंगलवार को नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलवादियों द्वारा एक बारूदी सुरंग में विस्फोट करने से सीआरपीएफ के 9 जवान शहीद हो गए थे। जिसमें दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के एंटी लैंडमाइन वाहन को अपना निशाना बनाया था | सुकमा के कासरम और पलोदी के पास बीडब्ल्यू कोबरा, सीआरपीएफ 212, एसटीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, इस मुठभेड़ में नक्सलियों की ओर से आईईडी ब्लास्ट किया गया। इस घटना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 9 जवान शहीद हो गए। शहीद जवानों में मध्यप्रदेश के भी दो जवान शामिल हैं। इस नक्सली हमले में मुरैना जिले में रहने वाले सीआरपीएफ के एएसआई रामकृष्णा सिंह तोमर और भिंड जिले में कांस्टेबल जितेंद्र सिंह भी शहीद हो गए थे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com